menu-icon
India Daily

Petrol Diesel Price Today: ज्यों के त्यों ही बने हुए हैं पेट्रोल-डीजल के रेट, जानें कितने में होगी टंकी फुल

Petrol Diesel Price Today: आज, 17 अप्रैल को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. पिछले कुछ दिनों से तेल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं, जानें क्या हैं आज के रेट.

Shilpa Shrivastava
Petrol Diesel Price Today: ज्यों के त्यों ही बने हुए हैं पेट्रोल-डीजल के रेट, जानें कितने में होगी टंकी फुल

Petrol Diesel Price Today: आज, 17 अप्रैल को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. पिछले कुछ दिनों से तेल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं और सरकारी तेल कंपनियों ने अब तक पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई राहत नहीं दी है. हालांकि, केंद्र सरकार ने पहले एक्साइज ड्यूटी में कटौती की थी, लेकिन इसका असर आम लोगों की जेब पर अब तक स्पष्ट रूप से नहीं दिखा है.

पेट्रोल और डीजल के दाम कौन तय करता है: भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम रोजाना तय होते हैं, और यह निर्णय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMCs) जैसे इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम लेती हैं. इन कंपनियों द्वारा पेट्रोल और डीजल की कीमतें रोज सुबह 6 बजे अपडेट की जाती हैं. आखिरी बार मार्च 2024 में तेल की कीमतों में बदलाव हुआ था, जब पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर की कमी की गई थी. इसके बाद से अब तक तेल की कीमतों में कोई और बदलाव नहीं हुआ है.

यहां जानें अपने शहर में पेट्रोल के रेट:

शहर कीमत बदलाव
नई दिल्ली ₹94.77 0
कोलकाता ₹105.01 0
मुंबई ₹103.50 0
चेन्नई ₹100.80 0
गुड़गांव ₹95.25 0
नोएडा ₹94.71 -0.06
बैंगलोर ₹102.92 0
भुवनेश्वर ₹101.55 0.44
चंडीगढ़ ₹94.30 0
हैदराबाद ₹107.46 0
जयपुर ₹104.72 0
लखनऊ ₹94.58 -0.03
पटना ₹106.11 0
तिरुवनंतपुरम ₹107.48 0

यहां जानें अपने शहर में डीजल के रेट:

शहर कीमत बदलाव
नई दिल्ली ₹87.67 0
कोलकाता ₹91.82 0
मुंबई ₹90.03 0
चेन्नई ₹92.39 0
गुड़गांव ₹88.10 0
नोएडा ₹87.81 -0.08
बैंगलोर ₹90.99 0
भुवनेश्वर ₹93.11 0.42
चंडीगढ़ ₹82.45 0
हैदराबाद ₹95.70 0
जयपुर ₹90.21 0
लखनऊ ₹87.68 -0.03
पटना ₹92.92 0
तिरुवनंतपुरम ₹96.38 -0.1

अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत कैसे जानें?

अगर आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी घर बैठे ही प्राप्त करना चाहते हैं, तो आप SMS या वेबसाइट के जरिए यह जानकारी ले सकते हैं.

इंडियन ऑयल के ग्राहक: आप RSP <डीलर कोड> लिखकर 9224992249 पर भेज सकते हैं.

BPCL के ग्राहक: आप RSP <डीलर कोड> लिखकर 9223112222 पर SMS कर सकते हैं.

इस तरीके से आप रोजाना पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी जल्दी और आसानी से प्राप्त कर सकते हैं. तेल के दामों में कब राहत मिलेगी, यह तो भविष्य में ही साफ होगा. फिलहाल, आम जनता को पेट्रोल और डीजल की मौजूदा दरों पर ही निर्भर रहना पड़ रहा है.