Gold Price: शादियों के सीजन से पहले गोल्ड ने तोड़ दिया रिकॉर्ड, 95 हजार के पार पहंची सोने की कीमत


Gyanendra Tiwari
16 Apr 2025

गोल्ड मार्केट में आया भूचाल

    अमेरिका के टैरिफ का असर गोल्ड मार्केट में बेहिसाब पड़ रहा है. सोने की कीमतें लगातार भाग रही हैं.

रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची कीमतें

    भारत में भी सोना तेजी के साथ भाग रहा है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने की कीमतों ने नया रिकॉर्ड बना दिया है.

95 हजार के पार पहुंचा सोना

    ताजा रेट्स की बात करें तो 24 कैरेट10 ग्राम सोना 95,435 रुपये के स्तर पर जा पहुंचा है.

रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची कीमतें

    भारत में सोना इस समय अपने सबसे रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है. यह पहली बार है जब सोने की कीमतें 95,435 रुपये के स्तर पर पहुंची हैं.

ट्रंप टैरिफ का असर

    यह पहली बार है जब सोना इस स्तर पर पहुंचा है. सोने की बढ़ती कीमतों के पीछे का राज कहीं न कहीं ट्रंप का टैरिफ भी है.

वैश्विक स्तर पर ही चमक रहा सोना

    वैश्विक स्तर पर भी सोना नए-नए रिकॉर्ड स्थापित कर रहा है.

वैश्विक स्तर पर सोने की कीमत

    वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतें 3,300 डॉलर प्रति औंस को पार कर गई हैं.

और भी बढ़ेगी सोने की कीमत

    एक्सपर्ट्स की मानें तो आने वाले समय में गोल्ड की कीमतों में और भी इजाफा देखने को मिल रहा है.

गोल्ड में लोग कर रहे हैं निवेश

    बाजार में मच रही उथा-पुथाल को देखते हुए अधिकतर लोग गोल्ड में ही निवेश कर रहे हैं. ऐसे में मांग बढ़ने की वजह से इसकी कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है.

More Stories