menu-icon
India Daily

पेट्रोल डीजल के दाम में कितना हुआ बदलाव? यहां चेक करें अपने शहर का रेट

अगर आप सुबह-सुबह गाड़ी में पेट्रोल या डीजल डलवाने जा रहे हैं तो पहले अपने शहर का ताजा भाव जरूर चेक कर लें. 15 जुलाई 2026 को सरकारी तेल कंपनियों ने नए रेट जारी कर दिए हैं.

Shilpa Shrivastava
पेट्रोल डीजल के दाम में कितना हुआ बदलाव? यहां चेक करें अपने शहर का रेट
Courtesy: Pinterest

नई दिल्ली: अगर आप सुबह-सुबह गाड़ी में पेट्रोल या डीजल डलवाने जा रहे हैं तो पहले अपने शहर का ताजा भाव जरूर चेक कर लें. 15 जुलाई 2026 को सरकारी तेल कंपनियों ने नए रेट जारी कर दिए हैं. अच्छी खबर यह है कि आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. पिछले कई दिनों से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतों में उतार-चढ़ाव चल रहा है, लेकिन भारत में घरेलू स्तर पर दाम स्थिर बने हुए हैं.

इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के नए दाम अपडेट करती हैं. अगर कभी दाम बढ़ते या घटते हैं तो सुबह 6 बजे ही पता चल जाता है.

क्या हैं आपके शहर में पेट्रोल के दाम?

शहर कीमत बदलाव
नई दिल्ली ₹102.12 0
कोलकाता ₹113.51 0
मुंबई ₹111.21 0
चेन्नई ₹107.76 0
गुड़गांव ₹102.97 0
नोएडा ₹101.96 0
बेंगलुरु ₹111.68 0
भुवनेश्वर ₹108.97 0
चंडीगढ़ ₹101.54 0
हैदराबाद ₹115.69 0
जयपुर ₹113.19 0.53
लखनऊ ₹101.86 0
पटना ₹113.37 0
तिरुवनंतपुरम ₹115.49 0

क्या हैं आपके शहर में डीजल के दाम?

शहर कीमत बदलाव
नई दिल्ली ₹95.20 0
कोलकाता ₹99.82 0
मुंबई ₹97.83 0
चेन्नई ₹99.55 0
गुड़गांव ₹95.64 0
नोएडा ₹95.44 0
बेंगलुरु ₹99.56 0
भुवनेश्वर ₹100.68 0
चंडीगढ़ ₹89.47 0
हैदराबाद ₹103.82 0
जयपुर ₹98.25 0.47
लखनऊ ₹95.36 0
पटना ₹99.36 0
तिरुवनंतपुरम ₹104.40 0

क्यों अलग-अलग होते हैं दाम?

आपके शहर में पेट्रोल-डीजल का रेट दिल्ली या मुंबई से अलग हो सकता है. इसका कारण राज्य सरकार का VAT, लोकल टैक्स और परिवहन खर्च है. हर राज्य और शहर में टैक्स अलग-अलग होने से कीमतें भी अलग होती हैं. टैंक फुल कराने से पहले अपने नजदीकी पेट्रोल पंप का रेट चेक कर लें. कीमतें हर दिन बदल सकती हैं, इसलिए अपडेट रहें. फिलहाल स्थिर दामों का फायदा उठाएं.