menu-icon
India Daily

Gold-Silver Rate Today: सोना-चांदी फिर हुआ महंगा! बड़े शहरों में आज का रेट जानकर चौंक जाएंगे, फटाफट करें चेक

भारत में आज सोने और चांदी की कीमतें निवेशकों और खरीदारों के लिए अहम बनी हुई हैं. 24 कैरेट सोने का भाव 15,408 रुपये प्रति ग्राम, जबकि 22 कैरेट सोना 14,124 रुपये प्रति ग्राम है.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
Gold-Silver Rate Today: सोना-चांदी फिर हुआ महंगा! बड़े शहरों में आज का रेट जानकर चौंक जाएंगे, फटाफट करें चेक
Courtesy: Pinterest

नई दिल्ली: सोना खरीदने या निवेश करने वालों के लिए आज की कीमतें जानना जरूरी है. भारत में 24 कैरेट सोने का भाव 15,408 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किया गया है. वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 14,124 रुपये प्रति ग्राम है. 18 कैरेट सोने का भाव 11,556 रुपये प्रति ग्राम है. सोने को लंबे समय से महंगाई के असर से बचाव के लिए भरोसेमंद निवेश विकल्प माना जाता है.

अलग-अलग शहरों में सोने के दाम

अलग-अलग शहरों में सोने के दाम में मामूली अंतर देखने को मिल रहा है. दिल्ली में 24 कैरेट सोना 15,423 रुपये, जबकि 22 कैरेट सोना 14,139 रुपये प्रति ग्राम है. चेन्नई में 24 कैरेट का भाव 15,408 रुपये और 22 कैरेट का 14,124 रुपये है. वहीं वडोदरा और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना 15,413 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किया गया है.

बड़े शहरों में सोने के भाव पर एक नजर

मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 24 कैरेट सोने की कीमत 15,408 रुपये प्रति ग्राम है. इन जगहों पर 22 कैरेट सोने का भाव 14,124 रुपये प्रति ग्राम है. 18 कैरेट सोने की कीमत मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 11,556 रुपये प्रति ग्राम दर्ज की गई है.

दिल्ली में 18 कैरेट सोना 11,571 रुपये प्रति ग्राम है. वहीं वडोदरा और अहमदाबाद में इसकी कीमत 11,561 रुपये प्रति ग्राम है. इस तरह शहर के अनुसार सोने की कीमतों में थोड़ा अंतर देखने को मिल रहा है. खरीदारों के लिए कैरेट के हिसाब से भाव समझना भी जरूरी है, क्योंकि 24, 22 और 18 कैरेट सोने की शुद्धता अलग-अलग होती है.

चांदी के भाव ने भी पकड़ी अपनी रफ्तार

सोने के साथ चांदी की कीमत भी खरीदारों के लिए महत्वपूर्ण है. भारत में आज चांदी का भाव 244.90 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किया गया है. एक किलोग्राम चांदी की कीमत 2,44,900 रुपये है. चेन्नई और कुछ अन्य शहरों में चांदी का भाव दूसरे शहरों की तुलना में थोड़ा अधिक है. चेन्नई में 10 ग्राम चांदी 2,499 रुपये और एक किलोग्राम का भाव 2,49,900 रुपये है.

मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु, पुणे, वडोदरा, अहमदाबाद, जयपुर, लखनऊ, पटना, नागपुर और चंडीगढ़ में 10 ग्राम चांदी 2,449 रुपये और 100 ग्राम 24,490 रुपये है. इन शहरों में एक किलोग्राम चांदी 2,44,900 रुपये की है. वहीं हैदराबाद, केरल, कोयंबटूर, मदुरै, विजयवाड़ा और भुवनेश्वर में एक किलोग्राम चांदी 2,49,900 रुपये दर्ज की गई है.