menu-icon
India Daily

कंटेंट क्रिएटर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! अब इंस्टाग्राम पर लंबा वीडियो बनाने के लिए मिलेंगे 5 करोड़ रुपए

बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी कुछ यूजर्स को इंस्टाग्राम पर लंबा वीडियो बनाने के लिए 5 लाख डॉलर (करीब 4.75 करोड़ रुपए) तक देने की पेशकश कर रही है.

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
कंटेंट क्रिएटर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! अब इंस्टाग्राम पर लंबा वीडियो बनाने के लिए मिलेंगे 5 करोड़ रुपए
Courtesy: pinterest

अगर आप इंस्टाग्राम चलाते हैं तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है. बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी कुछ यूजर्स को इंस्टाग्राम पर लंबा वीडियो बनाने के लिए 5 लाख डॉलर (करीब 4.75 करोड़ रुपए) तक देने की पेशकश कर रही है. कुछ लोगों को शुरुआत में 50,000 डॉलर देने के ऑफर मिले हैं जबकि कुछ को इससे ज्यादा रकम देने की बात कही गई है.

इंस्टाग्राम से कैसे होगी कमाई

इंस्टाग्राम के नए फीचर जिसका नाम फीचर्स है, के जरिए लोग लंबे और सीधे आकार वाले वीडियो पोस्ट कर सकेंगे. कंपनी ने जिन लोगों से संपर्क किया है उनसे कहा है कि वे अपने यूट्यब वीडियो को उसी दिन इंस्टाग्राम पर भी डालें. हालांकि इसके लिए उन्हें यूट्यूब छोड़ने या सिर्फ इंस्टाग्राम पर वीडियो डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसके पीछे कंपनी का मकसद  ज्यादा बड़े वीडियो बनाने वाले लोगों को अपने प्लेटफॉर्म से जोड़ना है.

लंबे वीडियो बनाओ, लाखों में कमाओ

मेटा के प्रवक्ता ने बताया कि कंपनी कुछ वीडियो बनाने वालों को फीचर्स के लिए सीधे पैसे दे रही है. हालांकि अभी यह साफ नहीं हुआ है कि लोगों को किस हिसाब से भुगतान किया जाएगा. इंस्टाग्राम का कहना है कि वह वीडियो बनाने वालों के लिए ब्रांड, प्रशंसकों और विज्ञापनों के जरिए कमाई के रास्ते तलाश रही है. इसमें वीडियो के प्रदर्शन के आधार पर मिलने वाली अतिरिक्त रकम भी शामिल हो सकती है.

लंबे वीडियो को टीवी पर दिखाने की तैयारी

इंस्टाग्राम अपने वीडियो को टीवी पर भी दिखाने की तैयारी कर रहा है. कंपनी का मानना है कि लोग घर में दोस्तों और परिवार के साथ बड़ी स्क्रीन पर वीडियो देखना पसंद करते हैं. इसके लिए उन्हें छोटे वीडियो के साथ लंबे कार्यक्रमों की जरूरत है. कंपनी यूट्यूब से मुकाबला करना चाहती है जिसकी टीवी पर अच्छी पकड़ है. हालांकि इंस्टाग्राम का टीवी ऐप अभी यूट्यूब जितना बेहतर नहीं हैं और इसे सुधारने की जरूरत है. बता दें कि इंस्टाग्राम का स्वामित्व मेटा के पास है.

अभी तक इंस्टाग्राम से कैसे होती है कमाई

आपको बता दें कि यूट्यूब की तरह इंस्टाग्राम वीडियो के वॉच टाइम आधार पर भुगतान नहीं करता. क्रिएटर्स को कमाई के लिए ब्रांड पार्टनरशिप, सब्सक्रिप्शन और फॉलोअर्स से मिलने वाले गिफ्ट और चुनिंदा इंसेंटिव प्रोग्राम पर निर्भर रहना पड़ता है. दर्शक स्टार्स के जरिए वर्चुअल गिफ्ट खरीदकर क्रिएटर्स  को सपोर्ट करते हैं. इसके अलावा सब्सक्रिप्शन एक्सक्लूसिव कंटेंट और अनुभवों के माध्यम से लगातार आय प्रदान करते हैं.