menu-icon
India Daily

पेट्रोल-डीजल भरवाने से पहले चेक कर लें आज का भाव, दिल्ली-यूपी समेत इन शहरों के रेट जारी

कच्चे तेल की कीमत 111.45 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचने के बावजूद भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम आज स्थिर बने हुए हैं. दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर है.

Km Jaya
Edited By: Km Jaya
पेट्रोल-डीजल भरवाने से पहले चेक कर लें आज का भाव, दिल्ली-यूपी समेत इन शहरों के रेट जारी
Courtesy: Pinterest

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है. क्रूड ऑयल का भाव हाल में 115 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया था. शुक्रवार को कच्चा तेल 0.56 फीसदी की तेजी के साथ 111.45 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. इसके बावजूद भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं हुआ है.

तेल विपणन कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी करती हैं. आज भी देश के प्रमुख शहरों में ईंधन की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर है.

नोएडा में पेट्रोल की कीमत 

दिल्ली से सटे नोएडा में पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल 95.56 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. यहां XP95 पेट्रोल का भाव 110.68 रुपये और XG का रेट 101.17 रुपये प्रति लीटर है. फरीदाबाद में पेट्रोल 103.28 रुपये और डीजल 95.94 रुपये प्रति लीटर है. वहीं गुरुग्राम में पेट्रोल 102.97 रुपये और डीजल 95.64 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

लखनऊ, पटना और भोपाल में क्या है रेट?

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल 114.57 रुपये और डीजल 99.64 रुपये प्रति लीटर है. यहां XP95 की कीमत 123.88 रुपये और XG का भाव 104.90 रुपये प्रति लीटर है. बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 113.37 रुपये और डीजल 99.36 रुपये प्रति लीटर है.

राजस्थान की राजधानी जयपुर में पेट्रोल 112.69 रुपये और डीजल 97.78 रुपये प्रति लीटर है. झारखंड की राजधानी रांची में पेट्रोल 105.26 रुपये और डीजल 100.49 रुपये प्रति लीटर है. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 101.89 रुपये और डीजल 95.36 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

चंडीगढ़, शिमला और देहरादून के दाम

चंडीगढ़ में पेट्रोल 101.51 रुपये और डीजल 89.47 रुपये प्रति लीटर है. यहां XP95 का भाव 110.28 रुपये और XG की कीमत 94.65 रुपये प्रति लीटर है. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पेट्रोल 100.55 रुपये और डीजल 95.93 रुपये प्रति लीटर है.

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पेट्रोल 103.25 रुपये और डीजल 95.21 रुपये प्रति लीटर है. यहां प्रीमियम XP95 पेट्रोल 111.90 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. कच्चे तेल की कीमत 110 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बने रहने के बावजूद घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल के दामों में स्थिरता बनी हुई है. ऐसे में फिलहाल वाहन चालकों को ईंधन की कीमतों में किसी नई बढ़ोतरी का सामना नहीं करना पड़ रहा है.