दिवाली का त्योहार बीत चुका है और अब देश में वेडिंग सीजन की शुरुआत हो गई है. ऐसे में सोना और चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए कीमतों में गिरावट राहत की खबर लेकर आई है. पिछले कई दिनों से सोने के भाव में नरमी देखने को मिल रही है. वहीं, चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की जा रही है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत इस सप्ताह करीब 4.5 प्रतिशत तक गिर गई है. जून के बाद यह इसकी सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट बताई जा रही है.
बुलियन वेबसाइट के आंकड़ों के मुताबिक, 15 नवंबर को सोने का भाव 1,37,320 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया. वहीं, चांदी की कीमत 1,77,280 रुपये प्रति किलोग्राम रही. हालांकि, अलग-अलग शहरों में सोने और चांदी के भाव में थोड़ा अंतर देखने को मिल रहा है. आइए जानते हैं दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और अन्य प्रमुख शहरों में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के ताजा भाव क्या हैं.
15 नवंबर को देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई. सोने के अलग-अलग कैरेट के हिसाब से भाव भी अलग हैं. 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, जबकि आभूषण बनाने के लिए आमतौर पर 22 और 18 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट के पीछे कई वजहें बताई जा रही हैं. सबसे बड़ा असर अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीतियों को लेकर बनी अनिश्चितता का है. निवेशकों को आशंका है कि अमेरिका में महंगाई बढ़ने पर फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर सकता है.
इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से भी महंगाई बढ़ने का खतरा है. ऐसे माहौल में निवेशक सोने की खरीदारी को लेकर सतर्क हो गए हैं. सोने की मांग में कमी आने से इसकी कीमतों पर दबाव पड़ा है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के साथ चांदी, प्लैटिनम और पैलेडियम की कीमतों में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है.