हैदराबाद में आयोजित भारत समिट 2026 के दौरान इटली के नेता जियाकोमो फिलिबेक ने कांग्रेस के 'वोट चोर, गद्दी छोड़' नारे को दोहराया. इस दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को हंसते और तालियां बजाते देखा गया. फिलिबेक के इस बयान और राहुल गांधी की प्रतिक्रिया को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कांग्रेस पर निशाना साधा है.
फिलिबेक यूरोपियन सोशलिस्ट पार्टी (PES) के महासचिव हैं. उन्होंने अपने संबोधन में राहुल गांधी के चुनावी मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ अभियान का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने 'एक व्यक्ति, एक वोट' के लोकतांत्रिक सिद्धांत की रक्षा की है.
उन्होंने कहा कि रामलीला मैदान में दो सप्ताह पहले हजारों लोगों ने स्वच्छ और पारदर्शी मतदाता सूची की मांग को लेकर मार्च निकाला था. लोकतंत्र अपने आप नहीं मिलता, बल्कि इसकी रक्षा के लिए लोगों को आगे आना पड़ता है. इसी दौरान उन्होंने 'वोट चोर, गद्दी छोड़' का नारा लगाया. अंग्रेजी में उन्होंने इसका अर्थ 'वोट चोर, अपनी कुर्सी छोड़ो' बताया.
This is an Anti-Bharat Summit & here is the proof.! Congress once tried to make an Italian national the Prime Minister of India. Now, at its Anti-Bharat Summit, an Italian political leader is commenting on India’s internal affairs! Congress govt under Revanth Reddy gave foreign political representatives the stage to interfere in our domestic politics & Rahul Gandhi is shamelessly laughing. This is his hatred towards our country India’s democracy belongs to 140 crore Indians. Congress has no mandate to turn a summit on Indian soil into a platform for foreign political interference.
— Bandi Sanjay Kumar (@bandisanjay_bjp) November 14, 2026
फिलिबेक ने भारत में लोकतंत्र के सामने मौजूद चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इन मुद्दों पर ध्यान दिलाने के लिए सम्मेलन और समिट जरूरी हैं. उनके मुताबिक, भारत में लोकतंत्र पर हमला हो रहा है और इसकी रक्षा की जरूरत है. उन्होंने कहा कि इसके लिए राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के साथ खड़ा होना सबसे अच्छा तरीका है.
उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस और दुनिया के कई राजनीतिक संगठन एक ऐसे प्रगतिशील गठबंधन का हिस्सा हैं, जो सामाजिक न्याय, जलवायु न्याय, मानवाधिकार और लोकतंत्र में विश्वास करता है.
#WATCH | Hyderabad, Telangana: On Lok Sabha LoP Rahul Gandhi's statement, Giacomo Filibeck, Secretary General of the Party of European Socialists (PES), says, "I believe that these kinds of gatherings, conferences, and summits are vital to raise international attention on concerning challenges. Democracy is under attack in India, and we need to defend it. And the best way to defend it is to stand by Raul Gandhi and the Indian Congress Party. Together with the Indian Congress Party and many other players around the globe, we are part of a progressive alliance, political movements that believe in values like social justice, climate justice, human rights, and true democracy, not the corrupted one..."
— ANI (@ANI) November 14, 2026
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इस घटनाक्रम को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा. उन्होंने सवाल उठाया कि जब कोई विदेशी व्यक्ति भारत का अपमान करे तो कौन भारतीय हंसता है.
रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'क्या आपने कभी किसी को विदेशी व्यक्ति की ओर से भारत का अपमान किए जाने पर हंसते देखा है? मैं यह नहीं पूछ रहा हूं कि कौन-सा भारतीय विदेश जाकर भारत का अपमान करता है.' उन्होंने अपने पोस्ट में सीधे राहुल गांधी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका निशाना कांग्रेस नेता पर ही माना जा रहा है.
फिलिबेक के बयान पर बीजेपी नेताओं ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी. बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कांग्रेस की बैठक में इटली के नेता की ओर से लगाए गए नारे पूरी तरह अस्वीकार्य हैं. उन्होंने कहा कि किसी विदेशी व्यक्ति को भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने का अधिकार नहीं है.
हुसैन ने आरोप लगाया कि कांग्रेस को देश में ऐसे नारे लगाने वाले लोग नहीं मिल रहे, इसलिए वह विदेशी नेताओं से ऐसा करवा रही है.
VIDEO | Delhi: On the BJP's criticism of an Italian leader's slogans at a Congress event, BJP leader Shahnawaz Hussain says, "The slogans raised by Italian leader Giacomo Filibeck at a Congress meeting are completely unacceptable. No foreigner has the right to interfere in India's internal affairs. Congress is now promoting people like this from across the world, and the remarks made are highly objectionable. The Congress cannot find people within the country and is now getting foreigners to raise slogans." (Full video available on PTI Videos - https://t.co/bIyFWTfmBd)
— Press Trust of India (@PTI_News) November 15, 2026
तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष एन. रामचंदर राव ने भी कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा. उन्होंने एक्स पर लिखा कि क्या विदेशी नेताओं को भारत के लोकतंत्र का मजाक उड़ाने देना और उनकी बातों पर तालियां बजाना देशद्रोह नहीं है? उन्होंने राहुल गांधी पर विदेशी ताकतों के इशारे पर काम करने का आरोप भी लगाया.
भारत राष्ट्र समिति (BRS) के नेता और राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट कार्तिक इंद्र रेड्डी पटल्लो ने भी कांग्रेस की आलोचना की. उन्होंने सवाल उठाया कि किसी विदेशी नेता को भारत के आंतरिक राजनीतिक मामलों पर टिप्पणी करने की अनुमति क्यों दी जा रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने फिलिबेक की टिप्पणियों को बढ़ावा दिया.
शिवसेना (UBT) के नेता संजय राउत ने फिलिबेक की टिप्पणियों का बचाव किया. उन्होंने विदेशी नेता की ओर से भारत के राजनीतिक मामलों पर टिप्पणी करने को लेकर बीजेपी की आलोचना पर सवाल उठाए.
राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के बीच बातचीत का उदाहरण देते हुए कहा कि अगर मोदी इटली की प्रधानमंत्री को 'मेलोडी चॉकलेट' दे सकते हैं, तो इटली का कोई नेता भारत आकर यहां के बारे में बात क्यों नहीं कर सकता?
VIDEO | Mumbai: "If Modi can offer Melody chocolates to the Italian Prime Minister, then an Italian politician can come here and speak about this country. Democracy is being murdered in the country; this is a UN and human rights issue, not a matter involving any foreign power," says Shiv Sena (UBT) leader Sanjay Raut on the Italian politician's remarks during the Bharat Summit. (Full video available on PTI Videos - https://t.co/bIyFWTfmBd)
— Press Trust of India (@PTI_News) November 15, 2026
उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र की हत्या हो रही है और यह संयुक्त राष्ट्र (UN) तथा मानवाधिकारों से जुड़ा मुद्दा है, न कि किसी विदेशी ताकत से संबंधित मामला.