menu-icon
India Daily

Gold-Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी में भी बड़ी गिरावट; खरीदारी से पहले जानें ताजा भाव

सोने-चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिली है. दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,52,830 रुपये और 22 कैरेट 1,40,100 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं चांदी 2.45 लाख रुपये किलो पहुंच गई है.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
Gold-Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी में भी बड़ी गिरावट; खरीदारी से पहले जानें ताजा भाव
Courtesy: Pinterest

नई दिल्ली: सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव के बीच आज देश के प्रमुख शहरों में इसके भाव में मामूली अंतर देखने को मिल रहा है. दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,52,830 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है. शादी-ब्याह या निवेश के लिए सोना खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए अलग-अलग शहरों के भाव जानना जरूरी है.

मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,680 रुपये प्रति 10 ग्राम है. यहां 22 कैरेट सोना 1,39,950 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है. वहीं चेन्नई और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने का भाव 1,52,730 रुपये, जबकि 22 कैरेट का भाव 1,40,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है. यानी शहर बदलने के साथ सोने की कीमत में थोड़ा अंतर बना हुआ है.

किस शहर में कितना है सोने का भाव?

जयपुर और लखनऊ में 22 कैरेट सोने की कीमत 1,40,100 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोना 1,52,830 रुपये पर है. भोपाल में 22 कैरेट का भाव 1,40,000 रुपये और 24 कैरेट का 1,52,730 रुपये है. चंडीगढ़ में भी 22 कैरेट सोना 1,40,100 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,52,830 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

बेंगलुरु और पुणे में 24 कैरेट सोने का भाव 1,52,680 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,39,950 रुपये पर है. हैदराबाद में भी दोनों कैरेट के भाव क्रमशः 1,52,680 रुपये और 1,39,950 रुपये हैं. सोने की कीमतों में स्थानीय टैक्स, ज्वेलरी मेकिंग चार्ज और अन्य शुल्क जुड़ने के बाद अंतिम खरीद कीमत अलग हो सकती है.

चांदी भी हुई सस्ती, रिकॉर्ड स्तर से 40% नीचे

सोने के साथ चांदी के भाव में भी कमजोरी देखने को मिली है. एक सप्ताह में चांदी की कीमत में करीब 10,000 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई है. 27 सितंबर की सुबह चांदी का भाव 2,45,000 रुपये प्रति किलोग्राम बताया गया है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर की कीमत 64.26 डॉलर प्रति औंस है.

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत करीब 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. इसके बाद से इसमें करीब 40 फीसदी की गिरावट आ चुकी है. ऐसे में सोने के साथ चांदी की कीमतों पर भी निवेशकों और खरीदारों की नजर बनी हुई है.