menu-icon
India Daily

Gold and Silver Rate: सोने के दाम रुलाने को तैयार, चांदी ने भी की हद पार, गहने खरीदने वाले हैं तो जान लें ताजा भाव

कल सुबह घरेलू वायदा बाजार में सोना और चांदी दोनों के भाव चढ़ गए. एमसीएक्स पर अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना 0.16% बढ़कर 1,01,423 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि सितंबर डिलीवरी वाली चांदी 0.47% की तेजी के साथ 1,14,187 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई.

auth-image
Edited By: Reepu Kumari
Gold and Silver Rate 
Courtesy: Pinterest

Gold and Silver Rate: 7 अगस्त, गुरुवार को सोना और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के साथ व्यापार पर दंड के तौर पर टैरिफ को 25% से बढ़ाकर 50% कर दिया, जिसके बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल मच गई और इसका असर सीधे भारत के कीमती धातुओं के बाजार पर पड़ा.

कल सुबह घरेलू वायदा बाजार में सोना और चांदी दोनों के भाव चढ़ गए. एमसीएक्स पर अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना 0.16% बढ़कर 1,01,423 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि सितंबर डिलीवरी वाली चांदी 0.47% की तेजी के साथ 1,14,187 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई. इससे निवेशकों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है. लेकिन ग्राहकों के लिए ये टेंशन वाली बात है. जान लेते हैं आज 8 अगस्त को क्या है सोना-चांदी के भाव. 

भारत के प्रमुख शहरों में आज सोने के भाव (1 ग्राम)

शहर आज 24K 22K आज आज 18K
चेन्नई ₹10,256 ₹9,401 ₹7,761
मुंबई ₹10,256 ₹9,401 ₹7,692
दिल्ली ₹10,271 ₹9,416 ₹7,705
कोलकाता ₹10,256 ₹9,401 ₹7,692
बैंगलोर ₹10,256 ₹9,401 ₹7,692
हैदराबाद ₹10,256 ₹9,401 ₹7,692
केरल ₹10,256 ₹9,401 ₹7,692
पुणे ₹10,256 ₹9,401 ₹7,692
वडोदरा ₹10,261 ₹9,406 ₹7,696
अहमदाबाद ₹10,261 ₹9,406 ₹7,696
जयपुर ₹10,271 ₹9,416 ₹7,705
लखनऊ ₹10,271 ₹9,416 ₹7,705
कोयंबटूर ₹10,256 ₹9,401 ₹7,761
मदुरै ₹10,256 ₹9,401 ₹7,761
विजयवाड़ा ₹10,256 ₹9,401 ₹7,692
पटना ₹10,261 ₹9,406 ₹7,696
नागपुर ₹10,256 ₹9,401 ₹7,692
चंडीगढ़ ₹10,271 ₹9,416 ₹7,705
सूरत ₹10,261 ₹9,406 ₹7,696
भुवनेश्वर ₹10,256 ₹9,401 ₹7,692

आज क्या है भारत में सिल्वर का रेट

शहर 10 ग्राम 100 ग्राम 1 किलो
चेन्नई ₹1,271 ₹12,710 ₹1,27,100
मुंबई ₹1,171 ₹11,710 ₹1,17,100
दिल्ली ₹1,171 ₹11,710 ₹1,17,100
कोलकाता ₹1,171 ₹11,710 ₹1,17,100
बैंगलोर ₹1,171 ₹11,710 ₹1,17,100
हैदराबाद ₹1,271 ₹12,710 ₹1,27,100
केरल ₹1,271 ₹12,710 ₹1,27,100
पुणे ₹1,171 ₹11,710 ₹1,17,100
वडोदरा ₹1,171 ₹11,710 ₹1,17,100
अहमदाबाद ₹1,171 ₹11,710 ₹1,17,100
जयपुर ₹1,171 ₹11,710 ₹1,17,100
लखनऊ ₹1,171 ₹11,710 ₹1,17,100
कोयंबटूर ₹1,271 ₹12,710 ₹1,27,100
मदुरै ₹1,271 ₹12,710 ₹1,27,100
विजयवाड़ा ₹1,271 ₹12,710 ₹1,27,100
पटना ₹1,171 ₹11,710 ₹1,17,100
नागपुर ₹1,171 ₹11,710 ₹1,17,100
चंडीगढ़ ₹1,171 ₹11,710 ₹1,17,100
सूरत ₹1,171 ₹11,710 ₹1,17,100
भुवनेश्वर ₹1,271 ₹12,710 ₹1,27,100
मंगलौर ₹1,171 ₹11,710 ₹1,17,100
विशाखापत्तनम ₹1,271 ₹12,710 ₹1,27,100
नासिक ₹1,171 ₹11,710 ₹1,17,100
मैसूर ₹1,171 ₹11,710 ₹1,17,100
सलेम ₹1,271 ₹12,710 ₹1,27,100
राजकोट ₹1,171 ₹11,710 ₹1,17,100
त्रिची ₹1,271 ₹12,710 ₹1,27,100
अयोध्या ₹1,171 ₹11,710 ₹1,17,100
कटक ₹1,271 ₹12,710 ₹1,27,100
दावनगेरे ₹1,171 ₹11,710 ₹1,17,100

भारत में कैसे तय होती है सोना और चांदी की कीमत?

भारत में सोना और चांदी की कीमतें हर दिन बदलती रहती हैं, और यह बदलाव कई वजहों पर निर्भर करता है. सबसे अहम भूमिका अंतरराष्ट्रीय बाजार की होती है, खासकर लंदन बुलियन मार्केट और अमेरिका के COMEX की. वहां के भाव को ही भारत में रेफरेंस के रूप में लिया जाता है.इसके अलावा डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति भी कीमतों को प्रभावित करती है.अगर रुपया कमजोर होता है, तो आयात महंगा पड़ता है और सोने की कीमत बढ़ जाती है.

इसके अलावा भारत सरकार द्वारा लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, जीएसटी और अन्य टैक्स भी फाइनल रेट में शामिल होते हैं. देश की प्रमुख संस्था IBJA (इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन) रोजाना सुबह और दोपहर में ज्वैलर्स से रेट लेकर औसत भाव तय करती है. इसी आधार पर देशभर में रेट फिक्स होता है.साथ ही MCX यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर होने वाला वायदा कारोबार और त्योहारी मांग भी सोने-चांदी की कीमतों को ऊपर-नीचे करता है.