menu-icon
India Daily

सोना-चांदी खरीदने वालों की बढ़ी चिंता, जानें आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट

भारत में आज 24 कैरेट सोना 14,608 रुपये प्रति ग्राम और चांदी 250 रुपये प्रति ग्राम के स्तर पर रही. चेन्नई में सोना और चांदी दोनों प्रमुख शहरों की तुलना में अधिक महंगे दर्ज किए गए. चलिए जानते हैं अन्य शहरों में कैसा है मौसम.

Km Jaya
Edited By: Km Jaya
सोना-चांदी खरीदने वालों की बढ़ी चिंता, जानें आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट
Courtesy: Pinterest

नई दिल्ली: भारत में सोने और चांदी की कीमतों में आज भी मजबूती देखने को मिली है. निवेशकों और खरीदारों की नजरें लगातार कीमती धातुओं के बाजार पर बनी हुई हैं. आज 24 कैरेट सोने का भाव 14,608 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किया गया है, जबकि 22 कैरेट सोना 13,390 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना 10,956 रुपये प्रति ग्राम पर कारोबार कर रहा है.

देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिला. चेन्नई में 24 कैरेट सोना 14,837 रुपये प्रति ग्राम के स्तर पर पहुंच गया, जो प्रमुख शहरों में सबसे अधिक है. वहीं मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में 24 कैरेट सोने का भाव 14,608 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किया गया. दिल्ली में 24 कैरेट सोना 14,623 रुपये प्रति ग्राम रहा.

कितनी है 22 कैरेट सोने की कीमत?

22 कैरेट सोने की बात करें तो चेन्नई में इसका भाव 13,600 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किया गया. दिल्ली में 13,405 रुपये प्रति ग्राम और मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु तथा हैदराबाद में 13,390 रुपये प्रति ग्राम का रेट रहा. वहीं 18 कैरेट सोना चेन्नई में 11,370 रुपये प्रति ग्राम, दिल्ली में 10,971 रुपये प्रति ग्राम और अन्य प्रमुख शहरों में 10,956 रुपये प्रति ग्राम पर उपलब्ध रहा.

कितनी है चांदी की कीमत?

चांदी की कीमतों में भी मजबूती बनी हुई है. आज भारत में चांदी का भाव 250 रुपये प्रति ग्राम और 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया. चेन्नई में चांदी सबसे महंगी रही, जहां इसका भाव 255 रुपये प्रति ग्राम और 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम रहा. वहीं मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और बेंगलुरु में चांदी का रेट 250 रुपये प्रति ग्राम और 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया.

विशेषज्ञों के अनुसार भारत में चांदी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति और मांग के आधार पर तय होती हैं. यदि रुपये में कमजोरी आती है और अंतरराष्ट्रीय कीमतें स्थिर रहती हैं, तो चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी देखी जा सकती है. आने वाले दिनों में वैश्विक आर्थिक हालात और निवेशकों की मांग सोने तथा चांदी की कीमतों की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है.