menu-icon
India Daily

SUV का नया दौर: ब्रेजा टर्बो से VF3 तक, 2026-27 में बाजार में तहलका मचाने वाली हैं ये गाड़ियां

भारत में सब-4 मीटर SUV का जोरदार क्रेज जारी है. 2026-27 में कई दमदार अपडेट और नई एंट्रीज आ रही हैं.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
SUV का नया दौर: ब्रेजा टर्बो से VF3 तक, 2026-27 में बाजार में तहलका मचाने वाली हैं ये गाड़ियां
Courtesy: Pinterest

नई दिल्ली: भारतीय सड़कों पर सब-4 मीटर SUV का राज चल रहा है. टाटा नेक्सन, मारुति ब्रेजा, हुंडई वेन्यू जैसी गाड़ियां परिवारों और युवाओं की पहली पसंद बनी हुई हैं. कॉम्पैक्ट साइज, कम कीमत और असली SUV वाला लुक-यही इनकी ताकत है. अब अगले दो सालों में यह सेगमेंट और भी रोमांचक होने वाला है. मारुति से लेकर विनफास्ट तक कई कंपनियां नई या अपडेटेड मॉडल लेकर आ रही हैं. टर्बो पावर, स्पोर्टी लुक, इलेक्ट्रिक ऑप्शन – हर तरह के खरीदार के लिए कुछ न कुछ खास मिलेगा.

मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट: टर्बो का नया जोश

मारुति ब्रेजा का फेसलिफ्ट मॉडल 2026 में बाजार में दस्तक देगा. टेस्टिंग के दौरान कैमरे में कैद हुई इस गाड़ी में पुराना 1.5 लीटर इंजन हटाकर 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन लग सकता है – वही जो फ्रॉन्क्स में चल रहा है. 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ऑप्शन मिलेंगे. नए फ्रंट ग्रिल, LED लाइट्स और अपडेटेड इंटीरियर के साथ ब्रेजा की बिक्री में और उछाल आने की उम्मीद है.

रेनॉल्ट ब्रिजर: रफ एंड टफ लुक वाली नई चुनौती

रेनॉल्ट ने ब्रिजर कॉन्सेप्ट SUV की झलक दिखाई है, जो जल्द ही प्रोडक्शन में आएगी. यह कॉम्पैक्ट लेकिन मजबूत डिजाइन वाली गाड़ी होगी, जो जिम्नी जैसा रग्ड फील देगी. 1.0 लीटर टर्बो इंजन से करीब 100 हॉर्सपावर मिल सकती है. मैनुअल और CVT ट्रांसमिशन दोनों विकल्प होंगे. 4 मीटर से कम लंबाई वाली यह SUV नेक्सन और ब्रेजा को सीधी टक्कर देगी.

महिंद्रा विजन एक्स: NU_IQ प्लेटफॉर्म का कमाल

महिंद्रा विजन एक्स एक वर्टिकल क्रॉसओवर स्टाइल SUV है, जिसका लुक XEV 9e इलेक्ट्रिक मॉडल से मिलता-जुलता होगा. कंपनी के नए NU_IQ प्लेटफॉर्म पर बनेगी. 2026 के मध्य या बाद में लॉन्च हो सकती है. बेहतर स्पेस, प्रीमियम फीचर्स और मजबूत बिल्ड के साथ यह हुंडई वेन्यू, टाटा नेक्सन जैसी कारों के लिए बड़ी चुनौती बनेगी.

स्कोडा काइलाक स्पोर्टलाइन: स्टाइल में एक्स्ट्रा स्वैग

स्कोडा काइलाक में स्पोर्टलाइन वेरिएंट 2026 में आएगा. यह स्टैंडर्ड मॉडल से अलग स्पोर्टी टच वाला होगा – ब्लैक अलॉय व्हील्स, स्मोक्ड लाइट्स, ड्यूल-टोन रूफ और स्पोर्टी एक्सेंट्स के साथ. 1.0 लीटर टर्बो इंजन वही रहेगा. MT और AT दोनों ऑप्शन मिलेंगे. युवा खरीदारों को लुभाने के लिए यह वेरिएंट काफी अट्रैक्टिव होगा.

विनफास्ट VF3: बजट में इलेक्ट्रिक SUV का धमाका

वियतनाम की VinFast अपनी छोटी इलेक्ट्रिक SUV VF3 को 2027 में भारत ला सकती है. टॉल-बॉय डिजाइन, 191 mm ग्राउंड क्लीयरेंस और 18.6 kWh बैटरी पैक के साथ यह शहर के लिए परफेक्ट होगी. करीब 43.5 हॉर्सपावर पावर मिलेगी. अनुमानित कीमत 8 से 10 लाख रुपये. MG Comet EV और Tiago EV को टक्कर देने वाली यह अफोर्डेबल EV होगी.