नई दिल्ली: कावासाकी ने भारत में MY26 KLX 230 की बुकिंग पर रोक लगा दी है. कंपनी ने इस कदम की कोई भी खास वजह नहीं बताई है, लेकिन इस रोक ने यूजर्स का ध्यान अपनी तरफ खींचा है. बता दें कि यह ड्यूल-स्पोर्ट मोटरसाइकिल है, जिसका अपडेटेड मॉडल हाल ही में मार्केट में आया था. जैसा ही कुछ लोग जानते ही होंगे, इस तरह की बाइक्स आमतौर पर सीमित संख्या में ही लाई जाती हैं.
KLX 230 को पहली बार दिसंबर 2024 में लॉन्च किया गया था, जिसकी कीमत 3.30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. इसके बाद MY26 वर्जन आया, जिसका प्रोडक्शन सितंबर 2025 में शुरू हुआ. बता दें कि कुछ ही समय पहले जीएसटी में बदलाव किए गए थे, जिसके बाद मोटरसाइकिल की एक्स-शोरूम कीमत कम होकर 1.84 लाख रुपये हो गई.
KLX 230 को रोड-लीगल ड्यूल-स्पोर्ट मोटरसाइकिल के तौर पर डिजाइन किया गया है. भारत में इसे असेंबल करना इसकी लागत और डिलीवरी टाइम को कम रखने में मदद करता है. इसका सीधा मतलब यह है कि कावासाकी इस बाइक को एक कास सेगमेंट में ज्यादा कॉम्पेटिटीव कीमत में पेश कर सकती है.
खासियतों की बात करें तो इसमें 233cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन लगा है. यह 8000 rpm पर 18.1 bhp की पावर और 6400 rpm पर 18.3 Nm का टॉर्क देता है. इसके अलावा इंजन के साथ 6 स्पीड गियरबॉक्स भी उपलब्ध कराया गया है. कंपनी का कहना है कि यह सेटअप लो-एंड और मिड-रेंज परफॉर्मेंस देने के साथ-साथ तेज रफ्तार पर भी आसानी से कंट्रोल की जा सकने वाली बाइक बनाता है.
KLX 230 का कर्ब वेट 139 किलो है. इससे यह ऑफ-रोड पर हल्की और आसानी से कंट्रोल होने वाली बाइक लगती है. इस बाइक में ट्यूबलर स्टील फ्रेम, 240 mm ट्रैवल वाले 37 mm टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और पीछे की तरफ 250 mm ट्रैवल वाला प्रीलोड-एडजस्टेबल लिंक-टाइप मोनोशॉक दिया गया है.
इसके अलावा इस बाइक में आगे 21 इंच और पीछे 18 इंच के पहिए हैं. इसमें लोकल स्तर पर बने MRF टायर लगे हैं. इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 265 mm है. ब्रेकिंग के लिए आगे 265 mm डिस्क और पीछे 220 mm डिस्क दी गई है. इसमें स्विचेबल ABS भी है, जिससे ऑफ-रोड इस्तेमाल के लिए पीछे के ABS सिस्टम को बंद किया जा सकता है. MY26 KLX 230 लाइम ग्रीन और बैटल ग्रे कलर में आती है.