Jaguar Land Rover India Production: Jaguar Land Rover ने भारत में अपनी आइकॉनिक रेंज रोवर मॉडल्स को पुणे प्लांट में असेंबल करने की घोषणा की है। ऐसा पहली बार हुआ है जब इस कार को यूके के बाहर ले जाया जाएगा। अब तक, रेंज रोवर मॉडल केवल टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाले JLR के यूके प्लांट में ही बना जाते थे और फिर दुनियाभर में एक्सपोर्ट किए जाते थे।
जिन मॉडल्स को लोकल लेवल पर बनाया जाएगा उनकी कीमत कम हो सकती हैं। इनकी कीमत में 18-22 फीसद यानी की कमी आ सकती है। इसका मतलब कि जिन मॉडल्स को लोकल तौर पर बनाया जाएगा उनकी कीमत 1.40 करोड़ रुपये से 2.60 करोड़ रुपये के बीच होने की उम्मीद है। रेंज रोवर स्पोर्ट इस साल अगस्त की शुरुआत में डिलीवरी के लिए उपलब्ध होगी।
टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा, “भारत में रेंज रोवर को भारत में बनाना एक अलग ही एहसास है। यह एक बहुत ही खास पल है और मुझे गर्व महसूस हो रहा है।" उन्होंने कहा है कि टाटा मोटर्स को आगे चलकर भारत में बिक्री में बढ़ोतरी होने की उम्मीद लग रही है। जेएलआर इंडिया ने पिछले वित्त वर्ष में भारत में रिटेल सेल्स में 81 फीसद की बढ़ोतरी के साथ 4,436 यूनिट्स की बढ़ोतरी दर्ज की है।
Jaguar Land Rover को उम्मीद है कि लोकल प्रोडक्शन से अगले साल तक दोनों SUV के लिए वेटिंग पीरियड कम हो जाएगा। दो रेंज रोवर मॉडल्स को पेश किया जाएगा और जेएलआर इंडिया अब पुणे फैक्ट्री से 6 मॉडल तैयार करेगी। यहां रेंज रोवर वेलार, रेंज रोवर इवोक, जगुआर एफ-पेस और डिस्कवरी स्पोर्ट को असेंबल किया जाता है। Jaguar Land Rover एक अपकमिंग इलेक्ट्रिक रेंज रोवर की भी टेस्टिंग कर रही है।