नई दिल्ली: आज की आधुनिक कारें पहले से कहीं अधिक स्मार्ट हो चुकी हैं. वाहन में मौजूद सेंसर और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम लगातार उसकी स्थिति पर नजर रखते हैं और किसी भी तकनीकी समस्या की जानकारी चालक तक पहुंचाते हैं. यही कारण है कि डैशबोर्ड पर दिखाई देने वाली चेतावनी लाइटों का महत्व लगातार बढ़ गया है.
कई बार लोग इन संकेतों को मामूली समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यही लापरवाही आगे चलकर बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है. कुछ चेतावनी लाइटें ऐसी होती हैं जो वाहन की सुरक्षा और इंजन की सेहत से सीधे जुड़ी होती हैं, इसलिए उनका अर्थ समझना बेहद जरूरी है.
यह लाइट इंजन या उत्सर्जन प्रणाली में खराबी का संकेत देती है. यदि यह लाइट जलती है, तो जितनी जल्दी हो सके कार की जांच करवाएं.
यह लाइट इंजन के अत्यधिक गर्म होने की चेतावनी देती है. इससे इंजन खराब हो सकता है. बेहतर होगा कि गाड़ी रोक दें और दोबारा चलने से पहले इंजन को ठंडा होने दें.
यह चेतावनी लाइट आमतौर पर इंजन ऑयल प्रेशर कम होने का संकेत देती है, जिससे इंजन को गंभीर नुकसान हो सकता है. यदि यह लाइट दिखाई दे, तो तुरंत इंजन ऑयल का स्तर जांचें.
इसका मतलब है कि एयरबैग सिस्टम में कुछ खराबी है और दुर्घटना के दौरान एयरबैग ठीक से काम नहीं कर सकते हैं.
यह चेतावनी बैटरी या चार्जिंग सिस्टम से संबंधित समस्याओं को इंगित करती है, जिसमें कमजोर बैटरी, खराब अल्टरनेटर या ढीले बैटरी टर्मिनल शामिल हैं.
इसका मतलब है कि एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम ठीक से काम करना बंद कर सकता है. हालांकि, सामान्य ब्रेकिंग सिस्टम काम करता रहेगा.
यह ब्रेक फ्लूइड की कमी, घिसे हुए ब्रेक पैड का संकेत दे सकती है या कभी-कभी इसका मतलब यह भी हो सकता है कि पार्किंग ब्रेक अभी भी लगा हुआ है.
Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारी कई रिपोर्ट से ली गईं हैं. theindiadaily.com इन जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.