Numerology Predictions for 26 January 2024 : आपके जन्म की तारीख काफी स्पेशल होती है. इससे आप आने वाले भविष्य के बारे में अनुमान लगा सकते हैं. आपके लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. इसके बारे में आप अपने जन्म की तारीख से अनुमान लगा सकते हैं. आपके जन्मदिन की तारीख आपके बारे में बहुत कुछ बताती है. आपकी जन्म की तारीख से आप अपना मूलांक निकाल सकते हैं. आपका आज का दिन कैसा रहने वाला है इसके बारे में आप अंकज्योतिष के माध्यम से जान सकते हैं. आइए आचार्य डॉ. विक्रमादित्य से जानते हैं कि आपके लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
आप पुरानी गलतफहमियां दूर करें. उनसे छुटकारा पाने के तरीकों पर ध्यान दें. आप नए मित्र बनाएंगे और सामूहिक गतिविधियों में भाग लेंगे. परिवार का कोई संबंधी आपके लिए सहायक साबित होगा.
उपाय - नवग्रह मंदिर में पूजा करें.
आप बातों से अपने प्रेमी का दिल जीतने में सफल होंगे. वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा. आपको परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा. आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा.
उपाय - आज खीर बनाकर लोगों के बीच बांटें.
वैवाहिक मामलों में सुख और आनंद मिलेगा. आप अपने जीवनसाथी के साथ आनंद उठा पाएंगे. आज आप दिल खोलकर प्यार का इजहार करेंगे. आज कहीं जाने का प्लान बना सकते हैं.
उपाय- भगवान सूर्य नारायण की आराधना करें.
आप किसी के साथ आध्यात्मिक संबंध महसूस करेंगे. लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे. आप अपने आसपास के लोगों पर एक प्रभाव बनाने में सक्षम होंगे. नयी योजना के लिए उत्तम दिन है.
उपाय - फलों का दान करें.
परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल बनाने के लिए अच्छा समय है. आप अपने दृष्टिकोण में और अधिक संवेदनशील रहेंगे. आपकी सोच अस्थिर रहेगी. आप अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव करने का फैसला कर सकते हैं.
उपाय - गणपति की आराधना करें.
विरोध और बहस से बचें. प्रियजनों के साथ मनमुटाव संभव है. टकराव न होने दें. चीजें हाथ से बाहर निकल जाएं, उससे पहले उन्हें संभल लें. अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें. व्यापारिक योजनाओं के साथ आगे बढ़ सकते हैं.
उपाय- केसर का सेवन करें.
प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव बना रहेगा. अपने करीबी लोगों की भावनाओं को समझने की कोशिश करें. अपने साथी का समर्थन और स्नेह मिलेगा.
उपाय- सफेद चंदन का तिलक लगायें.
परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद होने की संभावना है. अहंकार का टकराव वैवाहिक रिश्ते में तनाव का कारण बन सकता है. किसी पुराने दोस्त के साथ विवाद हो सकते हैं. बहसबाजी से बचें.
उपाय- किसी मंदिर परिसर में एक फलदार पौधा लगा दें.
आपको मित्रों और रिश्तेदारों के साथ गलतफहमी का सामना करना पड़ सकता है. व्यक्तिगत संबंधों में अविश्वास की स्थिति हो सकती है. अच्छे परिणामों के लिए सोच-विचार कर काम करें.
उपाय - लाल कलावा धारण करें.
Disclaimer : यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. theindiadaily.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.