Ketu Gochar 2026: ज्योतिष के अनुसार 30 मई 2026 को केतु ग्रह मघा नक्षत्र में गोचर करने जा रहे हैं. यह गोचर 2 अगस्त 2026 तक रहेगा. केतु का यह बदलाव कई राशियों के जीवन में अचानक उतार-चढ़ाव ला सकता है. खासकर नौकरी, व्यापार और आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.
केतु को ज्योतिष में छाया ग्रह माना जाता है. यह ग्रह अचानक बदलाव, अलगाव और आध्यात्मिक सबक देने वाला होता है. इस दौरान कुछ राशियों को खूब फायदा होगा तो कुछ को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. सबसे प्रभावित रहेंगी ये 3 राशियां...
1. कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह समय काफी चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है. कार्यक्षेत्र में बाधाएं आ सकती हैं. ऑफिस या बिजनेस में अप्रत्याशित दिक्कतें खड़ी हो सकती हैं. मानसिक तनाव और ज्यादा सोचने की आदत बढ़ सकती है. आर्थिक फैसले लेते समय बहुत सावधानी बरतें. किसी भी बड़े निवेश या साझेदारी से बचें. इस दौरान धैर्य रखना बहुत जरूरी होगा.
2. मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को बोलचाल में विशेष सावधानी रखनी होगी. छोटी-छोटी बातों पर विवाद हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों को मेहनत का तुरंत फल नहीं मिल पाएगा. व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा. खर्चे बढ़ सकते हैं और बचत पर असर पड़ सकता है. हड़बड़ी में कोई नया काम या फैसला न लें. संयम से काम लें तो मुश्किलें कम रहेंगी.
3. मीन राशि
मीन राशि वालों के मन में अनजानी चिंताएं और उलझनें बढ़ सकती हैं. काम में मन नहीं लगेगा. रिश्तों में तनाव या बहस की स्थिति बन सकती है. किसी करीबी के साथ मतभेद हो सकता है. स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है. इस दौरान कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय शांत दिमाग से ही लें. जल्दबाजी से बचें.
इस गोचर के दौरान कई लोगों को पुरानी यादें तंग कर सकती हैं. अचानक यात्राएं या स्थान परिवर्तन भी हो सकता है. कुछ लोगों को आध्यात्मिक रुचि बढ़ सकती है. हालांकि ज्यादातर मामलों में अस्थिरता का माहौल रहेगा.
भगवान शिव और गणेश जी की रोज पूजा करें.
केतु के लिए काले तिल, कंबल या लोहे का दान करें.
ओम केतु देवाय नमः मंत्र का जाप करें.
क्रोध और जल्दबाजी से बचें.
धैर्य और शांति बनाए रखें.
ज्योतिष सलाह देते हैं कि इस दौरान ज्यादा सतर्क रहें, लेकिन घबराएं नहीं. हर मुश्किल एक नया सबक लेकर आती है. सही उपाय और सकारात्मक सोच के साथ आप इस गोचर का नकारात्मक प्रभाव काफी हद तक कम कर सकते हैं.