menu-icon
India Daily

पुरुष कौन-सा कान छिदवाएं? राहु-केेतु का प्रभाव कम करने से लेकर दिमाग तेज करने तक; जानें फायदे

कर्ण छेदन संस्कार से पुरुषों को होते हैं कई फायदें. आइए जानते हैं कि कौन सा कान छिदावाना चाहिए...

Ashutosh Rai
Edited By: Ashutosh Rai
पुरुष कौन-सा कान छिदवाएं? राहु-केेतु का प्रभाव कम करने से लेकर दिमाग तेज करने तक; जानें फायदे
Courtesy: ai

हिंदू धर्म में 16 संस्कारों का विशेष महत्व बताया गया है, जिनमें से एक है कर्ण छेदन संस्कार. यह परंपरा आज नहीं बल्कि हजारों साल पुरानी है. भगवान श्री राम और श्री कृष्ण का भी वैदिक रीति से कर्णभेद संस्कार हुआ था. क्या आप जानते हैं कि पुरुषों को कौन-सा कान छिदवाना चाहिए और इसके क्या फायदे हैं? अगर नहीं, तो ये खबर आपके लिए है.

कौन-सा कान है शुभ?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पुरुषों को हमेशा दाहिना कान छिदवाना चाहिए. हिंदू धर्म में दाहिना भाग पुरुष का और बायां भाग स्त्री का माना गया है. इसलिए लड़कों के लिए दाहिना कान छिदवाना अत्यंत शुभ और लाभकारी माना जाता है. वहीं महिलाएं दोनों कान छिदवा सकती हैं.

क्या है कर्ण छेदन का विज्ञान?

सिर्फ धार्मिक ही नहीं, बल्कि वैज्ञानिक दृष्टि से भी कान छिदवाना बेहद फायदेमंद है। आयुर्वेद और एक्यूपंक्चर के अनुसार, कान के अलग-अलग हिस्सों पर दबाव डालने से शरीर के विभिन्न अंग प्रभावित होते हैं.

दिमाग तेज होता है: दाहिने कान के निचले हिस्से में छेद करने से मस्तिष्क में रक्त का संचार सही तरीके से होता है. इससे व्यक्ति की बुद्धि तेज होती है और याददाश्त मजबूत होती है. यही वजह है कि पहले के जमाने में बच्चों की पढ़ाई शुरू होने से पहले ही कर्ण छेदन संस्कार कर दिया जाता था.

राहु-केतु का प्रभाव होता है कम: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर किसी पुरुष पर राहु-केतु का अशुभ प्रभाव है या कुंडली में कोई दोष है, तो दाहिना कान छिदवाना बेहद शुभ माना जाता है. ऐसा करने से राहु-केतु के दुष्प्रभाव में कमी आती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.

स्वास्थ्य के लिए लाभकारी: कान छिदवाने से मिर्गी, साइनस और सिरदर्द जैसी समस्याओं में भी आराम मिलता है. यह शरीर के ऊर्जा प्रवाह को संतुलित करता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है.

फैशन नहीं, संस्कार है

आज के समय में लोग इसे फैशन के तौर पर देखते हैं, लेकिन सदियों पुरानी यह परंपरा सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि सेहत और धर्म से जुड़ी हुई है. अगर आप भी कान छिदवाने की सोच रहे हैं, तो ध्यान रखें कि पुरुषों के लिए दाहिना कान सबसे शुभ माना गया है. यह न केवल आपको धार्मिक लाभ देगा, बल्कि आपके स्वास्थ्य और बुद्धि पर भी सकारात्मक असर डालेगा.