15 नवंबर 2026, रविवार का दिन कई राशियों के लिए खुशियां और नई उम्मीदें लेकर आया है. आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की उदया तिथि षष्ठी है, जो देर रात 2 बजकर 2 मिनट तक रहेगी. आज सूर्य षष्ठी व्रत का तीसरा दिन है. वहीं, रात 11 बजकर 29 मिनट तक उत्तरा षाढ़ा नक्षत्र रहेगा.
ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार कुछ राशियों को आर्थिक लाभ मिल सकता है, तो कुछ लोगों को अपने कामकाज में सावधानी बरतने की जरूरत होगी. मिथुन और तुला राशि वालों के लिए दिन आर्थिक रूप से फायदेमंद रहने के संकेत हैं. आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कि मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए रविवार का दिन कैसा रहने वाला है.
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा. कारोबार से जुड़े लोगों को किसी अच्छी जगह निवेश करने का अवसर मिल सकता है, जिसका फायदा भविष्य में मिलने की संभावना है. ऑफिस की ओर से ऑनलाइन बिजनेस मीटिंग में शामिल हो सकते हैं. अपने ईमेल अच्छी तरह जांच लें. दोस्तों से बातचीत करने से मन प्रसन्न रहेगा. धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी. हालांकि, आत्मविश्वास में थोड़ी कमी महसूस हो सकती है. ऐसे में सकारात्मक सोच बनाए रखें और बेवजह की बातों से दूर रहें.
शुभ रंग: सिल्वर
लकी नंबर: 5
वृष राशि वालों के लिए रविवार का दिन शानदार रहने वाला है. अगर आप जमीन से जुड़ा कोई लेन-देन करने जा रहे हैं, तो पहले सभी दस्तावेजों और जानकारियों की अच्छी तरह जांच कर लें. अनजान लोगों से बातचीत करते समय अपनी भाषा का ध्यान रखें. विवाहित लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा और स्वास्थ्य भी बेहतर बना रहेगा. किसी भी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखें. परिवार के साथ डिनर का प्लान बन सकता है.
शुभ रंग: हरा
लकी नंबर: 9
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से फायदेमंद रह सकता है. कारोबार में लाभ मिलने के योग हैं. पहले किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है. स्वास्थ्य में भी पहले से सुधार महसूस करेंगे. वकालत के पेशे से जुड़े लोगों के लिए दिन महत्वपूर्ण रहेगा. नए मामले मिल सकते हैं और पुराने मामलों में सफलता मिलने की उम्मीद है. जीवनसाथी के साथ घर पर फिल्म देखने का प्लान बन सकता है. बचपन के किसी दोस्त से सोशल मीडिया के जरिए बातचीत हो सकती है. परिवार में किसी सदस्य की उपलब्धि से खुशियों का माहौल रहेगा.
शुभ रंग: पीला
लकी नंबर: 2
कर्क राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है. आप अपने संपर्क में आने वाले लोगों के साथ प्रेमपूर्वक व्यवहार करेंगे. हालांकि, कामकाज में जल्दबाजी करने से बचना होगा. जल्दी काम पूरा करने के चक्कर में गलतियां हो सकती हैं. कार्यक्षेत्र में दूसरों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें. अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर आगे बढ़ने की कोशिश करें. इलेक्ट्रॉनिक सामान का कारोबार करने वालों को आर्थिक लाभ मिल सकता है.
शुभ रंग: लाल
लकी नंबर: 3
सिंह राशि वालों के लिए रविवार का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है. आपको अपनी प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की जरूरत है. दोस्तों और कामकाज के बीच संतुलन बनाए रखें. विवाह के इच्छुक लोगों के लिए दिन अनुकूल रह सकता है. आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे. अपनी ऊर्जा का सही दिशा में इस्तेमाल करें. परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को बॉस की उम्मीदों पर खरा उतरने का मौका मिलेगा. पदोन्नति के अवसर भी मिल सकते हैं.
शुभ रंग: नारंगी
लकी नंबर: 5
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन नई शुरुआत के लिहाज से अच्छा रहेगा. आप किसी दोस्त के साथ पुरानी यादें साझा कर सकते हैं. इससे रिश्तों और सच्चे प्यार को बेहतर तरीके से समझने का मौका मिलेगा. पुराने विचारों को छोड़कर नई सोच अपनाने की कोशिश करेंगे. आपकी सकारात्मक सोच से परिवार के लोग भी उत्साहित होंगे. करियर की नई शुरुआत करने की योजना बना रहे लोगों के लिए दिन शुभ है. जीवनसाथी के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी.
शुभ रंग: पीच
लकी नंबर: 3
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शानदार रह सकता है. आर्थिक मामलों में लाभ मिलने के योग हैं. निवेश करने के लिए दिन अनुकूल बताया जा रहा है, हालांकि पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें. अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने से बिगड़े हुए काम भी बन सकते हैं. विद्यार्थियों को किसी कंपनी से नौकरी के लिए कॉल आ सकती है. नया ऑनलाइन कोर्स शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो उसके लिए भी दिन अच्छा है. घर के बुजुर्गों की सेहत का विशेष ध्यान रखें और उनकी दवाइयों का समय पर ख्याल रखें.
शुभ रंग: ग्रे
लकी नंबर: 6
वृश्चिक राशि वालों के लिए रविवार का दिन खुशियां लेकर आ सकता है. प्रोफेसर और शिक्षण क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी अच्छे कॉलेज से नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है. लॉ की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए आगे की शिक्षा से जुड़ी प्रक्रिया शुरू करने का अच्छा समय है. माता-पिता का आशीर्वाद लेकर काम शुरू करें. कारोबारियों को निवेशक मिलने की संभावना है. जीवनसाथी की सलाह से किसी बड़ी कंपनी के साथ व्यावसायिक सौदा तय हो सकता है.
शुभ रंग: गुलाबी
लकी नंबर: 8
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन उपलब्धियों से भरा रह सकता है. आपके सोचे हुए काम पूरे होने की संभावना है. जीवनसाथी का सहयोग किसी बड़े काम में सफलता दिला सकता है. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी, लेकिन आज निवेश करने से बचना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. अपने सपनों और महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रयास शुरू करें. पारिवारिक मामलों में आपकी राय महत्वपूर्ण साबित होगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और किसी करीबी की समस्या सुलझाने में आपकी अहम भूमिका हो सकती है.
शुभ रंग: सुनहरा
लकी नंबर: 7
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन खास रहने वाला है. अविवाहित लोगों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है, जिससे परिवार में खुशी का माहौल बनेगा. सोशल मीडिया के जरिए किसी ऐसे व्यक्ति से बातचीत हो सकती है, जो भविष्य में आपके काम आ सकता है. जीवनसाथी के साथ मिलकर घर के जरूरी काम पूरे करेंगे. इससे परिवार के सदस्यों को राहत मिलेगी. अपनी जिम्मेदारियां पूरी करने से मन प्रसन्न रहेगा और भविष्य की योजनाओं को आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा.
शुभ रंग: नीला
लकी नंबर: 2
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है. कंप्यूटर से जुड़ा सामान खरीदने के लिए समय अच्छा है. माता-पिता का स्नेह और सहयोग मिलेगा. कामकाज के दौरान कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन धैर्य और समझदारी से उनका समाधान निकाल लेंगे. सामाजिक क्षेत्र में आपकी कार्यशैली की सराहना हो सकती है. निवेश के लिए दिन अनुकूल है. घर में धार्मिक आयोजन करने और खास मेहमानों को बुलाने की योजना भी बना सकते हैं.
शुभ रंग: बैंगनी
लकी नंबर: 1
मीन राशि वालों के लिए रविवार का दिन बेहतरीन रहने वाला है. संचार सेवा और इंटरनेट से जुड़े लोगों को करियर में अच्छे अवसर मिल सकते हैं. किसी विदेशी कंपनी से नौकरी के लिए कॉल आने की संभावना है. कारोबारियों को अपने जरूरी दस्तावेज संभालकर रखने चाहिए और कागजी कार्रवाई में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. कानूनी मामलों में कुछ राहत मिल सकती है. कमीशन पर काम करने वाले लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है. परिवार को खुश करने के लिए घर पर छोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं.
शुभ रंग: भूरा
लकी नंबर: 4