आज ग्रहों की स्थिति काफी अनुकूल मानी जा रही है. मंगल मिथुन राशि में हैं, जबकि गुरु और चंद्रमा कर्क राशि में मौजूद हैं. चंद्रमा पुष्य नक्षत्र में हैं, जिसे शुभ नक्षत्रों में गिना जाता है. गुरु और चंद्रमा की स्थिति से गजकेसरी योग बन रहा है.
ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार यह योग भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी के लिए अवसर दे सकता है. घर-परिवार में सुख-सुविधाओं की वृद्धि और अचल संपत्ति से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है.
घर में शुभ आयोजन हो सकता है. भूमि, भवन या वाहन खरीदने के योग हैं. स्वास्थ्य सामान्य से थोड़ा कमजोर रह सकता है.
मेहनत और पराक्रम का अच्छा परिणाम मिलेगा. अपनों का सहयोग रहेगा और कारोबार में सफलता मिल सकती है.
धन प्राप्ति के योग हैं और परिवार में खुशियां बढ़ सकती हैं. निवेश के लिए दिन अच्छा है. आपकी बातचीत प्रभावशाली रहेगी.
भाग्य का साथ मिलेगा और स्वास्थ्य में सुधार होगा. प्रेम संबंधों में थोड़ी दूरी रह सकती है. व्यापार के लिए दिन बेहद अच्छा है.
खर्च बढ़ सकता है, लेकिन यह खर्च आगे लाभ देने वाला साबित हो सकता है. स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा रहेगा. निवेश के लिए समय अनुकूल है.
आय के नए रास्ते खुल सकते हैं. यात्रा और शुभ समाचार के योग हैं. स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार में अच्छे परिणाम मिलेंगे.
न्यायिक मामलों में सफलता मिल सकती है. व्यापार में लाभ और स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं. प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में थोड़ा उतार-चढ़ाव रह सकता है.
भाग्य का साथ मिलेगा और रोजगार में तरक्की के योग हैं. स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा रहेगा. यात्रा भी लाभदायक साबित हो सकती है.
स्वास्थ्य को लेकर सावधानी जरूरी है. प्रेम और संतान के मामले में दिन अच्छा रहेगा. व्यापार सामान्य से बेहतर रहेगा.
जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. नौकरी और व्यापार में स्थिति अच्छी रहेगी. विवाह से जुड़ी बात आगे बढ़ सकती है.
विरोधी भी सहयोगी रुख अपना सकते हैं. बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा और ज्ञान की प्राप्ति होगी. स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा रहेगा.
विद्यार्थियों के लिए दिन बेहद अनुकूल है. प्रेम जीवन में नया उत्साह आ सकता है. पुराने रिश्ते मजबूत होंगे. स्वास्थ्य और व्यापार में भी सकारात्मक परिणाम मिलेंगे.