आज मंगल और चंद्रमा मिथुन राशि में साथ हैं. चंद्रमा राहु के नक्षत्र आर्द्रा में होने से व्यक्ति के फैसलों में तेजी और चतुराई बढ़ सकती है.
धन कमाने और काम में आगे बढ़ने के लिए नए तरीके सूझ सकते हैं, लेकिन जल्दबाजी या गलत रास्ता अपनाने से बचना जरूरी होगा.
आज आपका पराक्रम सफलता दिला सकता है. कारोबार में अच्छे परिणाम मिलेंगे, हालांकि स्वास्थ्य सामान्य से थोड़ा कमजोर रह सकता है.
स्वास्थ्य में पहले से सुधार के संकेत हैं. कारोबार अच्छा चलेगा, लेकिन प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में थोड़ी चिंता रह सकती है.
आपका आकर्षण बढ़ेगा और लोग आपकी ओर खिंचे चले आएंगे. हालांकि मन की चंचलता को नियंत्रित रखना जरूरी है. स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव है.
स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें. सिरदर्द और आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है. कारोबार अच्छा रहेगा, लेकिन प्रेम संबंधों में दूरी महसूस हो सकती है.
आमदनी के नए रास्ते खुल सकते हैं और पुराने स्रोतों से भी धन प्राप्त हो सकता है. यात्रा का योग बनेगा और कोई शुभ समाचार मिल सकता है. स्वास्थ्य, प्रेम और कारोबार के लिए दिन अच्छा रहेगा.
कारोबार मजबूत होगा. कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है. राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ और अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है. सीने से जुड़ी परेशानी को नजरअंदाज न करें.
यात्रा और धार्मिक कार्यों में शामिल होने का अवसर मिलेगा. भाग्य का साथ मिलने से कुछ रुके हुए काम बन सकते हैं. हालांकि धार्मिक मामलों में अति से बचें. प्रेम और संतान से जुड़ी स्थिति सामान्य रहेगी.
परिस्थितियां थोड़ी चुनौतीपूर्ण रह सकती हैं. चोट लगने की आशंका है, इसलिए वाहन चलाते और बाहर निकलते समय सावधानी बरतें. स्वास्थ्य पर ध्यान दें. प्रेम, संतान और कारोबार की स्थिति अच्छी रहेगी.
प्रेम संबंधों के लिए दिन खास हो सकता है. विवाहित लोगों को जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा. नौकरी और कारोबार के लिए समय अच्छा है, हालांकि स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है.
ज्ञान और अनुभव बढ़ाने का अवसर मिलेगा. बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा. स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित रह सकता है, जबकि प्रेम, संतान और कारोबार की स्थिति अच्छी रहेगी.
गुस्से पर नियंत्रण रखें और महत्वपूर्ण फैसले जल्दबाजी में न लें. प्रेम संबंधों में कहासुनी हो सकती है. कारोबार के लिए समय अच्छा है.
जमीन, मकान या वाहन खरीदने के मामले में कुछ अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं. घर-परिवार में विवाद बढ़ने की आशंका है, इसलिए शांत रहना बेहतर होगा.