मौसम विभाग के अनुसार 6 सितंबर को उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में तेज बारिश और आंधी की स्थिति बन सकती है.
इन राज्यों के कई क्षेत्रों में 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है. बिहार में हवा की गति 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. तेज बारिश के साथ बिजली गिरने का खतरा भी बना हुआ है.
राजधानी दिल्ली में 6 सितंबर की देर शाम तक तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है. हरियाणा में गुरुग्राम, फरीदाबाद, जींद, कैथल, रेवाड़ी, यमुनानगर, सिरसा, रोहतक, भिवानी, फतेहाबाद, हिसार, झज्जर, सोनीपत, पानीपत और पलवल में बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है.
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, सहारनपुर, आजमगढ़, रामपुर, मैनपुरी, ललितपुर, सीतापुर, बहराइच, कन्नौज, प्रयागराज, गोरखपुर और कुशीनगर में बारिश और आंधी की चेतावनी है.
बिहार के पटना, गया, जहानाबाद, बक्सर, रोहतास, सिवान, कैमूर, मधेपुरा, पूर्णिया, भागलपुर, कटिहार, समस्तीपुर, दरभंगा, मुंगेर और बेगूसराय समेत कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है.
झारखंड में 6 से 8 सितंबर के बीच कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है. रांची, रामगढ़, पाकुड़, जामताड़ा, दुमका, हजारीबाग, गिरिडीह, जमशेदपुर, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, लोहरदगा, सरायकेला और गुमला में तेज बारिश हो सकती है.
पंजाब में लुधियाना, कपूरथला, चंडीगढ़, फरीदकोट, फिरोजपुर, संगरूर, अमृतसर, होशियारपुर, गुरदासपुर, बठिंडा और बरनाला में बारिश के साथ तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है.
राजस्थान के झुंझुनू, टोंक, बारां, बूंदी, दौसा, भरतपुर, भीलवाड़ा, जयपुर समेत कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है. मध्य प्रदेश में कटनी, विदिशा, सिवनी, दमोह, नर्मदापुरम, बैतूल और सीधी में भारी बारिश और आंधी की संभावना है.
उत्तराखंड के पिथौरागढ़, नैनीताल, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल, ऋषिकेश और बागेश्वर में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी है. यहां हवा की गति करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.
हिमाचल प्रदेश के चंबा, कांगड़ा, सिरमौर, कुल्लू, शिमला, किन्नौर, सोलन और मंडी में भी भारी बारिश के साथ आंधी का खतरा है.
जम्मू-कश्मीर में जम्मू, रियासी, राजौरी, रामबन, कुलगाम, पुंछ, पुलवामा और कुपवाड़ा में भारी बारिश और 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक तेज हवाएं चल सकती हैं.