menu-icon
India Daily

Aaj Ka Rashifal: हर काम में सफलता… इन 3 राशि वालों के लिए दिन रहेगा शुभ! पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal: 5 अगस्त 2026 का दिन कुछ राशि वालों के लिए खुशियां लेकर आ सकता है. जातकों को कई कामों में सफलता मिल सकती है.

Shilpa Shrivastava
Aaj Ka Rashifal: हर काम में सफलता… इन 3 राशि वालों के लिए दिन रहेगा शुभ! पढ़ें राशिफल
Courtesy: India Daily

Aaj Ka Rashifal: 5 अगस्त 2026 का दिन कुछ राशि वालों के लिए खुशियां लेकर आ सकता है. जातकों को कई कामों में सफलता मिल सकती है. भाग्य का भी साथ बना रहेगा. कुछ लोगों को सेहत में परेशानी हो सकती है, इसलिए धैर्य से काम लेना बेहतर होगा. आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का विस्तृत राशिफल.

मेष: आज का दिन धैर्य और संयम सिखाने वाला है. जल्दबाजी में कोई फैसला न लें, वरना काम बिगड़ सकता है. हर कदम सोच-समझकर उठाएं. विरोधी सक्रिय रहेंगे, लेकिन आपकी समझदारी उनके प्रयास विफल कर देगी. मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा. कहीं घूमने की योजना बन सकती है. बातचीत में शब्दों का चयन सावधानी से करें. 

वृषभ: आज शांति और धैर्य बनाए रखने का दिन है. विवाद या बहस से दूर रहें. मन थोड़ा उलझा रह सकता है, लेकिन लंबे समय से अटकी डील पूरी होने से राहत मिलेगी. संतान से जुड़ा महत्वपूर्ण निर्णय, जैसे नया वाहन खरीदना, लिया जा सकता है. पुराने वादे निभाने का मौका मिलेगा. विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के नए अवसर खुल सकते हैं. 

मिथुन: आर्थिक दृष्टि से दिन शुभ रहेगा. धन लाभ के साथ नए अवसर मिल सकते हैं. किसी की मीठी बातों में आकर बड़ा फैसला न लें. विदेश से जुड़े कामों में शुभ समाचार मिल सकता है. माताजी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है, इसलिए डॉक्टर से सलाह लें. 

कर्क: आय में वृद्धि के संकेत हैं. कार्यक्षेत्र में टीम का पूरा सहयोग मिलेगा. जल्दबाजी में गलती हो सकती है, इसलिए सावधानी बरतें. धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी. रिश्तेदारों के साथ संबंध मजबूत होंगे. व्यापार की यात्रा लाभदायक साबित हो सकती है.

सिंह: दिन सफलता और सम्मान लेकर आएगा. परिवार और मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा. राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को नई पहचान और सम्मान मिल सकता है. नए काम की शुरुआत से पहले अच्छी तरह सोच लें. विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा या मनचाहा कोर्स पूरा होने की संभावना है.

कन्या: आलस्य छोड़कर पूरी ऊर्जा से काम में जुटें. आपकी मधुर वाणी लोगों को प्रभावित करेगी और कई काम आसानी से पूरे होंगे. अफवाहों या सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा न करें. माताजी द्वारा सौंपी जिम्मेदारियां समय पर पूरी करें. भाइयों के साथ बातचीत से पुरानी समस्या का समाधान मिल सकता है. 

तुला: जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. खर्च आय से ज्यादा होने से मन चिंतित रह सकता है. संतान के व्यवहार को लेकर भी चिंता हो सकती है. एक साथ कई काम आने से व्यस्तता बढ़ेगी. जीवनशैली सुधार के लिए नई खरीदारी कर सकते हैं. कार्यक्षेत्र में सहयोगी से बेवजह विवाद हो सकता है. 

वृश्चिक: भाग्य पूरा साथ देगा. नौकरीपेशा लोगों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना होगी और पदोन्नति के संकेत मिल सकते हैं. नए काम की शुरुआत सोच-समझकर करें. समय का सही उपयोग सफलता दिलाएगा. नई नौकरी तलाश रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है.

धनु: बड़ों का आशीर्वाद और मार्गदर्शन आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा. समझदारी भरे फैसले लोगों को प्रभावित करेंगे. ऊर्जा और उत्साह के साथ सभी काम समय पर पूरे करेंगे. मन थोड़ा भटक सकता है, इसलिए लक्ष्य पर पूरा ध्यान रखें. संतान की संगति पर विशेष ध्यान दें. 

मकर: दिन शुभ समाचार लेकर आ सकता है. दूर रहने वाले प्रियजन से अच्छी खबर मिलने की संभावना है. लंबे समय से रुके काम पूरे करने का मौका मिलेगा. आर्थिक मामलों में अजनबी पर भरोसा न करें. माता-पिता का आशीर्वाद सफलता का मार्ग प्रशस्त करेगा और तरक्की में बाधाएं दूर होंगी.

कुंभ: दिन सामान्य लेकिन सीख देने वाला रहेगा. व्यापार में तकनीकी समस्या से थोड़ी परेशानी हो सकती है. कार्यभार बढ़ेगा, लेकिन टीम का सहयोग चुनौतियों से बाहर निकाल देगा. विद्यार्थियों को गुरुजनों के मार्गदर्शन का लाभ मिलेगा. पुरानी इच्छा पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा.

मीन: मेहनत और लगन ही आपकी सबसे बड़ी ताकत साबित होगी. अपने प्रयासों से नई उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं. खर्च बढ़ने की संभावना है, इसलिए बजट बनाकर चलें. परिवार के बुजुर्गों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. नए काम की शुरुआत शुभ परिणाम ला सकती है.