आज, 29 मई 2026 को ग्रहों की चाल के मुताबिक कुछ राशियों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है. वहीं कुछ राशियों पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ सकता है. तो चलिए जानते हैं क्या कहता है आज का राशिफल
आज मेष राशि वालों का दिन अच्छा गुजरेगा. हालांकि अपने वाणी पर नियंत्रण रखें नहीं तो अचानक कोई समस्या खड़ी हो सकती है. स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन बेहतर रहेगा.
आज आपके शत्रु आप पर दबदबा बनाने में सफल रहेंगे. इसलिए किसी भी बात को ज्यादा न सोचें. ईमानदारी के साथ अपना काम करें. आपकी छोटी गलती, आपको बड़ा नुकसान करवा सकती है.
आज आपको सोच-समझकर निर्णय लेना चाहिए. संतान की स्थिति पहले से अच्छी नजर आ रही है. स्वास्थ्य भी पहले से बेहतर होगा. नौकरी वालों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है.
कर्क राशि वालों के लिए संभल कर चलने का दिन है. किसी पर भी ज्यादा भरोसा न करें. हालांकि व्यापार में आपको फायदा मिलेगा. लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें. आज आपके सामने कोई नया रिश्ता आ सकता है.
आज आपको अपने शत्रुओं के खिलाफ जीत मिलेगी. स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा. संतान की ओर से कोई अच्छी खबर सामने आ सकती है. व्यवसाय के क्षेत्र में सफलता मिलेगी.
आज आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है. स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा. संतान को लेकर कोई अच्छी खबर सामने आ सकती है. अभी कहीं भी निवेश करने से बचें.
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है. स्वास्थ्य में भी पहले से सुधार होगा. हालांकि जीवनसाथी के साथ आपका विवाद हो सकता है. इसलिए बोलने से पहले बातों को जरूर सोच लें.
आज आप कहीं भी निवेश न करें, नहीं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है. हालांकि कोई बड़ी चिंता की बात नहीं है.
आज आपके लिए दिन शुभ है. हालांकि शुरुआत में आपको थोड़ी मानसिक तनाव हो सकती है. लेकिन परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे. स्वास्थ्य भी पहले से बेहतर होगा. किसी भी बड़े निर्णय लेने से पहले अपनों से बड़े की सलाह लें.
आज आपके लिए सफलता का दिन है. परिवार का पूरा सहयोग मिलने वाला है. व्यापार भी आपका अच्छा रहने वाला है. पुराने दोस्तों से मुलाकात संभव है.
आज आपका भाग्य आपके साथ है. मन धार्मिक कार्यों में लगने वाला है. परिवार के साथ समय बिताएंगे. हालांकि अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें.
आज आपको नुकसान हो सकता है. आज चोट-चपेट लगने की संभावना है, इसलिए कोई भी रिस्क लेने से बचें. आज आप परिवार के साथ समय बिताएंगे. किसी भी विवाद में न पड़ें.