menu-icon
India Daily

Aaj Ka Rashifal: इन राशियों का भाग्य देगा साथ, आमदनी का बढ़ेगा जरिया

Aaj Ka Rashifal: ग्रहों की मौजूदा स्थिति काफी दिलचस्प है. मंगल वृषभ राशि में, बुध मिथुन में, सूर्य और गुरु कर्क राशि में, शुक्र और केतु सिंह राशि में हैं. पढ़ें आज का राशिफल…

Shilpa Shrivastava
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों का भाग्य देगा साथ, आमदनी का बढ़ेगा जरिया
Courtesy: India Daily

Aaj Ka Rashifal: ग्रहों की मौजूदा स्थिति काफी दिलचस्प है. मंगल वृषभ राशि में, बुध मिथुन में, सूर्य और गुरु कर्क राशि में, शुक्र और केतु सिंह राशि में हैं. चंद्रमा मकर राशि के उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में है. इस समय कुछ विरोधाभासी प्रभाव भी दिख रहे हैं, लेकिन कुल मिलाकर कई राशियों के लिए अच्छे परिणाम आने वाले हैं. व्यावसायिक कामों में तरक्की, राजनीतिक लाभ और प्रैक्टिकल सोच आज के दिन की खासियत रहेगी. पढ़ें आज का राशिफल…

मेष: आज आपका दिन काफी मजबूत रहेगा. कोर्ट-कचहरी के मामलों में जीत मिल सकती है. व्यापार में अच्छी प्रगति होगी. स्वास्थ्य ठीक है. प्रेम और संतान पक्ष थोड़ा सामान्य रहेगा. आज सूर्य को जल अर्पित करना और सही जगह निवेश करना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा.

वृषभ: भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. पिछले जोखिम अब पीछे छूट गए हैं. स्वास्थ्य में सुधार दिख रहा है. प्रेम संबंध और संतान पक्ष बहुत अच्छा रहेगा. यात्रा के योग बन रहे हैं और निवेश के लिए भी समय अनुकूल है. प्रेम जीवन में मिठास आएगी. गणेश जी की पूजा करना शुभ रहेगा.

मिथुन: आज थोड़ी सावधानी बरतनी होगी. स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है और छोटी-मोटी चोट लगने की आशंका है. प्रेम और संतान पक्ष सामान्य रहेगा, लेकिन व्यापार अच्छा चलेगा. काली माता की पूजा या प्रणाम करना आपके लिए अच्छा रहेगा.

कर्क: आपके लिए आज का दिन शानदार रहेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, जीवनसाथी का प्यार मिलेगा. प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात हो सकती है. व्यापार में सफलता मिलेगी. निवेश के लिए अच्छा समय है. बजरंगबली की पूजा करना लाभदायक होगा.

सिंह: शरीर में छोटी-मोटी परेशानियां परेशान कर सकती हैं. प्रेम और संतान पक्ष सामान्य रहेगा. व्यापार ठीक चलेगा. विरोधी सक्रिय रहेंगे लेकिन ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे. नीली वस्तु या नीला कपड़ा दान करना शुभ फल देगा.

कन्या: छात्रों के लिए आज अच्छा दिन है. भावनाएं ज्यादा हावी रहेंगी. प्रेम में कुछ तकरार हो सकती है. संतान पक्ष सामान्य रहेगा. कुल मिलाकर दिन अच्छा रहेगा, लेकिन इमोशनल परेशानी हो सकती है. शनि देव की पूजा करना फायदेमंद होगा.

तुला: घर में कलह के संकेत हैं, इसलिए घरेलू मामलों को शांति से सुलझाएं. भूमि, मकान या वाहन में निवेश करना अच्छा रहेगा. प्रेम और संतान पक्ष सामान्य, लेकिन व्यापार ठीक चलेगा. नीली वस्तु अपने पास रखें.

वृश्चिक: पराक्रम से सफलता मिलेगी. व्यापार में अच्छी तरक्की होगी. प्रेम और संतान पक्ष बहुत अच्छा रहेगा. अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा. पीली वस्तु साथ रखना शुभ होगा.

धनु: आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. प्रेम-संतान पक्ष औसत होगा, लेकिन व्यापार अच्छा चलेगा. अभी नया निवेश टाल दें. पीली वस्तु साथ रखना अच्छा रहेगा.

मकर: सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी. स्वास्थ्य बेहतर होगा. प्रेम-संतान पक्ष सामान्य रहेगा. व्यापार अच्छा चलेगा. सरकारी कामों में सफलता मिल सकती है. पिता का सहयोग मिलेगा. सूर्य को जल देना शुभ होगा.

कुंभ: मन में चिंता बनी रहेगी. खर्च ज्यादा होंगे. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. प्रेम-संतान पक्ष अच्छा रहेगा. व्यापार ठीक चलेगा. अभी निवेश से बचें. गणेश जी की पूजा करें.

मीन: आय के नए स्रोत बनेंगे. फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है. प्रेम-संतान पक्ष बहुत अच्छा रहेगा. यात्रा के योग हैं और शुभ समाचार मिलेगा. नीली वस्तु दान करना शुभ रहेगा.