menu-icon
India Daily

ग्रहों की बदली चाल से इन राशियों की बढ़ेगी चिंता, जानें मेष से मीन तक का हाल

ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार आज कई राशियों को स्वास्थ्य और मानसिक तनाव से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. वहीं कुछ राशियों के लिए व्यापार और भाग्य के लिहाज से दिन बेहतर रहने के संकेत हैं.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
ग्रहों की बदली चाल से इन राशियों की बढ़ेगी चिंता, जानें मेष से मीन तक का हाल
Courtesy: India Daily

ग्रहों की स्थिति की बात करें तो मंगल और गुरु इस समय कर्क राशि में हैं. केतु सिंह राशि में मौजूद हैं. वहीं सूर्य और बुध कन्या राशि में, शुक्र तुला राशि में तथा चंद्रमा और राहु कुंभ राशि में स्थित हैं. 

मेष राशि

मेष जातकों के लिए आर्थिक स्थिति में उतार-चढाव देखने को मिल सकता है. यात्रा के दौरान कुछ परेशानियां आ सकती हैं.

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों को कानूनी विवादों से खुद को दूर रखना बेहतर होगा. नए कारोबार में पैसा लगाने या नई शुरुआत करने के लिए समय अनुकूल नहीं माना जा रहा है. 

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों को फिलहाल लंबी यात्रा से बचने की सलाह है. ऐसे काम या परिस्थितियों से दूरी रखें जिनसे सामाजिक प्रतिष्ठा पर असर पड सकता है. 

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही नहीं करनी चाहिए और किसी तरह का जोखिम लेने से बचना चाहिए. प्रेम और संतान पक्ष से सहयोग मिल सकता है.

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को पेट संबंधी परेशानी हो सकती है. नौकरी या कार्यक्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल महसूस होने की आशंका है. प्रेम और संतान से जुडे मामलों में स्थिति पूरी तरह अनुकूल नहीं रहेगी, इसलिए रिश्तों में समझदारी से काम लें.

कन्या राशि

कन्या राशि वालों का विरोधियों पर प्रभाव बना रहेगा, लेकिन दिन कुछ मानसिक उलझनों वाला हो सकता है. स्वास्थ्य सामान्य से कमजोर रह सकता है. खासकर पैरों में चोट लगने या परेशानी होने की आशंका है, इसलिए सावधानी बरतें.

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को संतान से जुडी किसी बात को लेकर चिंता हो सकती है. प्रेम संबंधों में बहस या मतभेद की स्थिति बन सकती है. 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के पारिवारिक जीवन में तनाव की स्थिति बन सकती है. घर की निजी बातों को बाहरी लोगों तक पहुंचने से रोकना जरूरी होगा. 

धनु राशि

धनु राशि वालों के व्यापार पर नकारात्मक परिस्थितियों का असर पड सकता है. नाक, कान या गले से संबंधित समस्या होने की संभावना है. 

मकर राशि

मकर राशि वालों को बातचीत के दौरान शब्दों का विशेष ध्यान रखना चाहिए. कटु या अपमानजनक भाषा विवाद की वजह बन सकती है. 

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों के मन में बिना किसी स्पष्ट वजह के चिंता और बेचैनी बनी रह सकती है. नकारात्मक विचार मानसिक दबाव बढा सकते हैं. 

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए खर्च चिंता का कारण बन सकता है. गैरजरूरी चीजों पर धन अधिक खर्च होने की आशंका है.