menu-icon
India Daily

इन 5 राशियों पर रहेगी भोलेनाथ की कृपा, जानें क्या कहता है आपका राशिफल

आज 25 मई 2026 को कुछ राशियों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है. इन राशियों पर सीधे बाबा भोलेनाथ की कृपा बरसेगी. वहीं कुछ राशियों के लिए परेशानी बढ़ सकती है. तो चलिए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
इन 5 राशियों पर रहेगी भोलेनाथ की कृपा, जानें क्या कहता है आपका राशिफल
Courtesy: India Daily

आज ग्रहों की चाल बता रही है कि कुछ राशियों के लिए दिन ऊर्जा से भरा रहने वाला है. हालांकि कुछ राशियों को संभल कर चलने की जरूरत है. दिन की शुरुआत करने से पहले आप अपने राशिफल एक बार जरूर चेक कर लें.

मेष

मेष राशि वालों के लिए स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सही नहीं है. आपको अपने गुस्से पर काबू करने की जरूरत है. परिवार का साथ मिलेगा, सूर्य देव को जल अर्पित करें दिन बेहतर होगा. 

वृषभ 

वृषभ राशि वाले लोग आज भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें. स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा है. लेकिन व्यस्तता के कारण आपको थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. परिवार के साथ समय बिताने का पूरा मौका मिलेगा. 

मिथुन

मिथुन राशि वाले आज जमीन, घर या कोई गाड़ी खरीद सकते हैं. स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, हालांकि दोपहर के समय में हल्की कमजोरी महसूस हो सकती है. प्रेम संबंध मजबूत होंगे और आपको अपनों का साथ मिलेगा.

कर्क

कर्क राशि वालों में पराक्रम बढ़ेगा. व्यवसायिक सफलता के मजबूत योग हैं. प्रेम, संतान और व्यापार सभी क्षेत्रों में अच्छी स्थिति बनी रहेगी. अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें नहीं तो बाद में परेशानी बढ़ सकती है.

सिंह

सिंह राशि वालों को धनागमन, मित्रों-कुटुंब में वृद्धि और लिक्विड फंड में बढ़ोतरी के संकेत हैं. प्रेम-संतान और व्यापार अनुकूल रहेंगे. आज छोटी यात्रा के संयोग बनते नजर आ रहे हैं.

कन्या

कन्या राशि वालों का दिन आज बेहतर रहने वाला है. स्वास्थ्य, प्रेम, संतान और व्यापार सभी मोर्चों पर अच्छी स्थिति है. आज आपको अपनों के साथ समय बिताने का पूरा मौका मिलेगा.

तुला 

तुला राशि वालों का मन चिंतित रह सकता है. घबराहट और खर्च की अधिकता बनी रहेगी. स्वास्थ्य, प्रेम, संतान और व्यापार ठीक रहेगा. अपने साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

वृश्चिक

वृश्चिक राशि वालों के लिए आय के नए रास्ते खुलेंगे. स्वास्थ्य मध्यम रहेगा. नौकरी में कुछ परेशानी आ सकती है, जबकि व्यापार अच्छा चलेगा. परिवार के साथ ज्यादा समय बिताएं.

धनु

धनु राशि वालों को कोर्ट-कचहरी के मामले में जीत मिलेगी. पुराने विवाद आज खत्म हो सकते हैं. आज से नई शुरुआत हो सकती है. स्वास्थ्य में पहले से काफी सुधार आएगा. सूर्य को जल देना शुभ रहेगा.

मकर

मकर राशि वालों की किस्मत आज उनके साथ है. रोजगार में तरक्की के रास्ते खुलेंगे और स्वास्थ्य में सुधार होगा. प्रेम संबंध में सुधार आएंगे.

कुंभ 

कुंभ राशि वालों को चोट-चपेट लग सकती है, इसलिए घर से बाहर रहने पर सतर्क रहें. हालांकि शाम में परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. अपनों का साथ मिलेगा.

मीन

मीन राशि वालों को जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा. नौकरी वाले लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है. प्रेम संबंध पहले से बेहतर होंगे. व्यापार में आज लाभ मिल सकता है.