आज मंगल वृषभ राशि में हैं, जबकि बुध अपनी स्वराशि मिथुन में संचरण कर रहे हैं. सूर्य और गुरु कर्क राशि में विराजमान हैं, जहां गुरु उच्च के माने जाते हैं. वहीं शुक्र और केतु सिंह राशि में मिलकर एक विपरीत संयोग बना रहे हैं. चंद्रमा तुला राशि में विशाखा नक्षत्र में स्थित हैं, जिससे प्रेम, रिश्तों और वैवाहिक जीवन में सकारात्मक बदलाव के संकेत मिल रहे हैं. राहु कुंभ और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं.
शादी-विवाह के योग बन सकते हैं. दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी और प्रेम संबंध मजबूत होंगे. संतान, व्यापार और नौकरी में अनुकूल परिणाम मिलेंगे. निवेश के लिए समय अच्छा है. मां काली की आराधना शुभ रहेगी.
ज्ञान और नई सीख प्राप्त होगी. बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य थोड़ा सामान्य रह सकता है, लेकिन प्रेम, संतान और व्यापार में लाभ के संकेत हैं. निवेश करना लाभदायक रहेगा. गणेश जी का स्मरण करें.
भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला न लें. प्रेम संबंधों में हल्की नोकझोंक हो सकती है. व्यापार सामान्य रहेगा और विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है. निवेश किया जा सकता है. मां काली की पूजा शुभ रहेगी.
घर-परिवार में छोटी-मोटी कहासुनी हो सकती है. स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा. प्रेम, संतान और व्यापार के मामले में दिन अच्छा रहेगा. निवेश सोच-समझकर करें. भगवान शिव का जलाभिषेक करें.
सिरदर्द, आंखों की परेशानी या थकान महसूस हो सकती है. मानसिक तनाव भी रह सकता है. प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे. पीले रंग की वस्तु धारण करना शुभ रहेगा.
खर्च बढ़ने से चिंता हो सकती है. मानसिक दबाव भी बना रहेगा. फिलहाल निवेश से बचें, धन हानि की आशंका है. आय बनी रहेगी लेकिन वाणी पर संयम रखना जरूरी होगा. शनिदेव की पूजा लाभदायक रहेगी.
स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी रखें. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी. प्रेम, संतान और व्यापार में शानदार परिणाम मिलेंगे. निवेश के लिए समय अनुकूल है. मसूर की दाल या लाल वस्त्र का दान करें.
अनजाना भय परेशान कर सकता है. आंखों और सिर से जुड़ी दिक्कतों का ध्यान रखें. व्यापार और पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा, लेकिन निवेश फिलहाल टालना बेहतर रहेगा. लाल वस्त्र धारण करना शुभ रहेगा.
यात्रा के योग बन रहे हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और शुभ समाचार मिल सकता है. व्यापार में लाभ मिलेगा. निवेश के लिए समय अनुकूल है. भगवान शिव का जलाभिषेक करें.
मकर
व्यापार में मजबूती आएगी और कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है. पिता का सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. दांपत्य जीवन सुखद रहेगा. तांबे की वस्तु का दान करना शुभ रहेगा.
भाग्य का साथ मिलेगा और रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं. यात्रा और धार्मिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा. स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छे रहेंगे. फिलहाल निवेश टालना बेहतर होगा. गणेश जी की पूजा करें.
चोट या दुर्घटना की आशंका को देखते हुए सावधानी बरतें. वाहन धीरे चलाएं और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. व्यापार सामान्य रहेगा, लेकिन निवेश से बचना उचित रहेगा. भगवान शिव का जलाभिषेक करना शुभ फलदायी रहेगा.