आज मंगल और गुरु कर्क राशि में, केतु सिंह राशि में, सूर्य और बुध कन्या राशि में तथा शुक्र तुला राशि में स्थित हैं. चंद्रमा धनु राशि में उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में रहेंगे और दोपहर के बाद मकर राशि में प्रवेश करेंगे.
वहीं राहु कुंभ और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं. ज्योतिषीय गणना के अनुसार ग्रहों की यह स्थिति ऊर्जा और रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिहाज से सकारात्मक मानी जा रही है.
आज मिला-जुला परिणाम मिल सकता है. भाग्य का साथ मिलेगा और व्यापार में सफलता के संकेत हैं. कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में भी राहत मिल सकती है.
दोपहर के बाद परिस्थितियां अधिक अनुकूल होंगी. सुबह के समय थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है, नहीं तो आपकी परेशानी बढ़ सकती है
दोपहर से पहले जरूरी काम निपटा लेना बेहतर रहेगा. इसके बाद समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है. वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की जरूरत है.
स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव रह सकता है, लेकिन प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में सुधार होगा. व्यापार अच्छा रहेगा. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा.
स्वास्थ्य और भावनात्मक मामलों में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी. प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में स्थिति मध्यम रह सकती है. कारोबार सामान्य रहेगा.
आज कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचें और भावनाओं पर नियंत्रण रखें. स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित हो सकता है. निवेश के लिहाज से समय अनुकूल बताया गया है.
भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी के योग बन सकते हैं. परिवार में कुछ मतभेद संभव हैं. व्यापार अच्छा रहेगा, जबकि प्रेम-संतान से जुड़े मामले मध्यम रहेंगे.
धन प्राप्ति के नए अवसर मिल सकते हैं और परिवार में वृद्धि के योग हैं. स्वास्थ्य में सुधार रहेगा. प्रेम और व्यापार के मामलों में भी सकारात्मक परिणाम मिलेंगे.
दिन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा, हालांकि स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है. प्रेम-संतान से जुड़े मामले थोड़े मध्यम रह सकते हैं. कारोबार अच्छा रहेगा.
सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी. जरूरत की चीजें आसानी से उपलब्ध होंगी. स्वास्थ्य में सुधार के साथ प्रेम, संतान और व्यापार से जुड़े मामलों में भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं.
सिरदर्द और आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है. प्रेम-संतान के मामले मध्यम रहेंगे, जबकि कारोबार अच्छा रहेगा. फिलहाल निवेश से बचें.
आय के नए स्रोत बन सकते हैं और पुराने माध्यमों से भी धन प्राप्ति के संकेत हैं. यात्रा का योग बन सकता है. अच्छे समाचार मिल सकते हैं.