menu-icon
India Daily

Aaj Ka Rashifal 17 May 2026: आज का दिन इस चार राशि के जातकों को लिए भारी? जानें 12 राशियों का हाल

17 मई 2026 का दिन कई राशियों के लिए मानसिक उतार-चढ़ाव और भावनात्मक दबाव लेकर आ सकता है. ग्रहों की वर्तमान स्थिति के कारण लोगों में ऊर्जा की कमी, बेचैनी और मन में अनचाही चिंताएं बढ़ सकती हैं.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
Aaj Ka Rashifal 17 May 2026: आज का दिन इस चार राशि के जातकों को लिए भारी? जानें 12 राशियों का हाल
Courtesy: India Daily

Aaj Ka Rashifal 17 May 2026 Horoscope Today: 17 मई 2026 का दिन कई राशियों के लिए मानसिक उतार-चढ़ाव और भावनात्मक दबाव लेकर आ सकता है. ग्रहों की वर्तमान स्थिति के कारण लोगों में ऊर्जा की कमी, बेचैनी और मन में अनचाही चिंताएं बढ़ सकती हैं. ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज सूर्य, बुध और चंद्रमा वृषभ राशि में विराजमान हैं, जबकि मंगल मेष राशि में गोचर कर रहे हैं. ऐसे में कुछ राशियों को संभलकर कदम बढ़ाने की सलाह दी गई है, वहीं कुछ के लिए दिन राहत और सफलता भी लेकर आ सकता है.

ग्रहों की चाल के मुताबिक चंद्रमा कृतिका नक्षत्र में हैं, जिसका स्वामी सूर्य है. शुक्र और गुरु मिथुन राशि में हैं, जबकि शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं. इस विशेष योग का असर लोगों की मानसिक स्थिति, निर्णय क्षमता और कार्यक्षेत्र पर देखने को मिल सकता है. वैसे तो यहां पर सभी राशियों के बारे में बताया गया है लेकिन चार ऐसी राशियां हैं जिनके लिए आज का दिन मुश्किलों भरा हो सकता है. तो आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल.

मेष राशि

आज आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है. निवेश करने से बचें और रिश्तों में बहस से दूरी बनाए रखें. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मुंह या दांत से जुड़ी परेशानी हो सकती है.

शुभ उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें.

वृषभ राशि

मन बेचैन, ऊर्जा में कमी और थकान महसूस हो सकती है. हालांकि व्यापार और पारिवारिक मामलों में स्थिति अनुकूल बनी रहेगी.

शुभ उपाय: हरी वस्तु अपने पास रखें.

मिथुन राशि

सिरदर्द और आंखों में परेशानी परेशान कर सकती है. अनजाना भय भी मन को विचलित करेगा, लेकिन कारोबार अच्छा रहेगा.

शुभ उपाय: हरे रंग का प्रयोग शुभ रहेगा.

कर्क राशि

आज शारीरिक ऊर्जा थोड़ी कमजोर रह सकती है, लेकिन प्रेम और परिवार का सहयोग मिलेगा. व्यापारिक मामलों में सफलता मिलने के संकेत हैं.

शुभ उपाय: लाल वस्तु पास रखें.

सिंह राशि

नया व्यापार शुरू करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है. कार्यक्षेत्र में थोड़ी सुस्ती रह सकती है, लेकिन धीरे-धीरे स्थिति सुधरेगी.

शुभ उपाय: सूर्य देव को जल चढ़ाएं.

कन्या राशि

सम्मान को लेकर सतर्क रहें. किसी विवाद से बचना बेहतर रहेगा. नौकरी और व्यापार में स्थिति सामान्य बनी रहेगी.

शुभ उपाय: हरी वस्तु का इस्तेमाल करें.

तुला राशि

चोट लगने या किसी परेशानी में फंसने की आशंका है. सावधानी के साथ दिन बिताएं.

शुभ उपाय: मां काली की पूजा करें.

वृश्चिक राशि

कार्यक्षेत्र में जोखिम लेने से बचें. जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी होगा.

शुभ उपाय: हरी वस्तु का दान करें.

धनु राशि

विरोधियों पर बढ़त बनी रहेगी, लेकिन मानसिक तनाव रह सकता है. व्यापार अच्छा रहेगा.

शुभ उपाय: लाल वस्तु पास रखें.

मकर राशि

आज बड़े फैसले लेने से बचनें. ऐसा करना बेहतर होगा. बच्चों की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है.

शुभ उपाय: मां काली को प्रणाम करें.

कुंभ राशि

घर-परिवार में तनाव बढ़ सकता है. प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने की योजना फिलहाल टाल दें.

शुभ उपाय: हरी वस्तु अपने पास रखें.

मीन राशि

आत्मविश्वास में थोड़ी कमी महसूस हो सकती है. व्यापार और स्वास्थ्य दोनों में सामान्य स्थिति रहेगी.

शुभ उपाय: शिवजी का जलाभिषेक करें.