अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भले ही इस वक्त चीन की यात्रा पर हैं लेकिन ईरान के साथ चल रहे युद्ध की गति कम नहीं हुई है. अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरानी जहाजों की नाकाबंदी तेज कर दी है. मिल रही जानकारी के मुताबिक यूएस सेना ने 67 कमर्शियल जहाजों का रास्ता रोका गया है, हालांकि मानवीय सहायता की सेवा में जुटे 15 जहाजों को अभी छूट दी गई है. इन हालात में कई लोग जो जहाजों में सवार थे वे भी फंस गए हैं.
मिडिल ईस्ट का तनाव अब केवल मिसाइल तक सीमित नहीं रहा है. अब यह डर्टी बॉम्ब तक पहुंच चुका है. ईरान ने साफ कह दिया है कि अगर उन पर हमले तेज हुए तो वह अपने पास मौजूद यूरेनियम का इस्तेमाल करेगा. इस चेतावनी ने पूरी दुनिया में तनाव का माहौल माहौल पैदा कर दिया है. इस मुद्दे को और भी बेहतर तरीके से समझने के लिए आप इंडिया डेली के इस वीडियो को देख सकते हैं.