आज 14 मई, गुरुवार के दिन ग्रहों का संयोग कई राशियों के लिए व्यस्तता लेकर आने वाला है. वहीं कुछ राशि वालों के लिए तरक्की के रास्ते भी खुलने वाले हैं. दिन की शुरूआत करने से पहले आप यहां जानें अपना राशिफल.
आज आपके खर्च बढ़ सकते हैं. लेकिन बेफिजूल के खर्चों से बच कर रहें नहीं तो आपकी परेशानी बढ़ सकती है. स्वास्थ्य मिला-जुला रहने वाला है, इसलिए ज्यादा चिंता ना करें. परिवार के साथ अच्छा समय बिता पाएंगे.
आपका आज का दिन अच्छा रहने वाला है. रुका हुआ धन प्राप्त होगा और आय के नए रास्ते भी खुलते नजर आ रहे हैं. हालांकि आज यात्रा करने से बचें, नहीं तो कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. अपने से बड़ों की सलाह जरूर लें.
आर्थिक लाभ की दृष्टि से आपका दिन उतना अच्छा नहीं है. कोर्ट-कचहरी के मामले से बचकर चलने की जरूरत है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, हालांकि ज्यादा चिंता करने से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है.
आज आपको स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी. मंदिर जाकर शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और थोड़ी देर मंदिर में बैठें, मन को शांति मिलेगी.
आज आपको भागदौड़ से बच कर रहना चाहिए, नहीं तो चोट-चपेट लग सकती हैं. हालांकि आपका दिन आज अच्छा रहने वाला है. परिवार के साथ अपना समय बिताएंगे. कुल मिलाकर दिन अनुकूल है.
आपके जीवनसाथी का आपको पूरा सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य पहले से बेहतर होता नजर आ रहा है. हालांकि आर्थिक परेशानी आ सकती है, लेकिन वक्त के साथ सब बेहतर हो जाएगा. व्यर्थ की चिंता ना करें.
आज आप अपने शत्रुओं पर विजय पाएंगे. आपके शत्रु भी आपसे नजदीक आने की कोशिश करेंगे. हालांकि सोच-समझकर निर्णय लें. आज लिया गया निर्णय भविष्य को प्रभावित कर सकता है.
आज किसी से भी बहस ना करें. गुस्से में लिया गया फैसला आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है. ज्यादा भावुक होकर भी निर्णय ना लें. आज का दिन आपका मिला-जुला रहने वाला है.
आज अपने घर में बहस से बचने की कोशिश करें. स्वास्थ्य का ध्यान रखें, नौकरी और व्यापार वालों का दिन सामान्य रहेगा. परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं.
आपकी मेहनत रंग लाएगी. हालांकि आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है. समय अच्छा है, लेकिन थोड़े उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं. इसलिए समझदारी के साथ काम लें.
आज धन का नुकसान हो सकता है. इसलिए अभी निवेश करने से बचें. स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है, अभी फालतू के टेंशन ना लें. अपने काम पर ध्यान दें.
मन में थोड़ी निराशा रह सकती है, लेकिन हिम्मत से काम लें. संतान संबंधित चिंता रह सकती है, हालांकि व्यापार में सफलता मिलेगी. पूरे परिवार के साथ मंदिर जाएं. दिन और भी बेहतर होगा.