आज मंगल मिथुन राशि में, गुरु कर्क राशि में और बुध कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं. सूर्य और केतु सिंह राशि में हैं, जबकि शुक्र और चंद्रमा तुला राशि में मौजूद हैं. राहु कुंभ और शनि मीन राशि में हैं. ग्रहों की स्थिति का सीधा असर कई राशियों पर पड़ने वाला है.
मेष राशि वालों के लिए दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. किसी तरह की चोट या परेशानी की आशंका को देखते हुए सावधानी बरतें.
वृषभ राशि के जातकों को जीवनसाथी का अच्छा सहयोग मिलेगा. दिन आनंद और आपसी मेलजोल से भरा रह सकता है.
मिथुन राशि वालों के सामने विरोधी पक्ष चुनौती खड़ी करने की कोशिश कर सकता है, लेकिन उसका प्रभाव ज्यादा नहीं पड़ेगा.
कर्क राशि वालों को भावनाओं में आकर जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचना चाहिए. पढ़ाई और लेखन जैसे रचनात्मक कार्यों में समय लगाना लाभकारी रहेगा.
सिंह राशि वालों के घरेलू जीवन में मतभेद की स्थिति बन सकती है. हालांकि भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी के संकेत हैं. जमीन, मकान या वाहन से जुड़ी खरीदारी का योग बन सकता है.
कन्या राशि वालों के लिए दिन काफी सकारात्मक रहने वाला है. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और प्रेम तथा संतान से जुड़े मामलों में भी अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं.
तुला राशि वालों के लिए आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं. धन का आगमन हो सकता है और मित्रों तथा परिवार के लोगों का दायरा भी बढ़ सकता है.
वृश्चिक राशि वालों को भाग्य का साथ मिल सकता है. जरूरत के अनुसार संसाधन और सुविधाएं उपलब्ध होने की संभावना है. स्वास्थ्य में सुधार होगा. प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में भी अच्छे संकेत हैं.
धनु राशि के जातकों का मन कुछ चिंताओं से घिरा रह सकता है. खर्च बढ़ने की संभावना है, इसलिए आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखें. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.
मकर राशि वालों के लिए आय के नए साधन सामने आ सकते हैं. पुराने स्रोतों से भी धन प्राप्त होने की संभावना है. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और प्रेम तथा संतान के मामले में परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी.
कुंभ राशि के जातकों को कानूनी मामलों में राहत और सफलता मिलने के संकेत हैं. कारोबार में भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं.
मीन राशि वालों के कुछ महत्वपूर्ण काम भाग्य के सहयोग से पूरे हो सकते हैं. बीते समय में जिन जोखिमों का सामना करना पड़ा था, उनसे राहत मिलने के संकेत हैं.