menu-icon
India Daily

9 मई को होगा बंगाल में नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह

पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को होगा.

Shilpa Shrivastava
9 मई को होगा बंगाल में नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह
Courtesy: X (@narendramodi)

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में पहली बार बीजेपी की सरकार बनने जा रही है. यह एक ऐतिहासिक राजनीतिक बदलाव है. बीजेपी ने ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस के एक दशक से ज्यादा के शासन का अंत कर दिया है. मौजूदा पार्टी का कार्यकाल 6 मई को खत्म हो जाएगा. वहीं, बीजेपी 9 मई को अपने मुख्यमंत्री को शपथ दिलाएगी. बता दें कि यह तारीख रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती भी है, जो बंगाल के लिए बेहद अहम है. मुख्यमंत्री की रेस में किन-किन नेताओं का नाम है, यह तो सामने नहीं आया है, लेकिन सुवेंदु अधिकारी जैसे प्रमुख दावेदारों को लेकर अटकलें काफी तेज हैं. 

खबर अपडेट हो रही है...