पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के ताजा नतीजों ने राज्य की सियासत को पलट कर रख दिया. स्ट्रॉन्गरूम से आते ही सीएम ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग और भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि यह जनादेश नहीं, बल्कि सोची-समझी वोटों की लूट है. स्ट्रॉन्गरूम से निकलकर उन्होंने बोला कि मुझे मारा और धक्का दिया.
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव प्रक्रिया पर वार किया. उन्होंने भवानीपुर सीट पर दोबारा वोटों की गिनती करवाने की मांग उठाई है. स्ट्रॉन्गरूम से बाहर निकलने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने दावा किया कि वहां उनके साथ धक्का-मुक्की की गई और उन्हें मारा गया. उनका कहनाह है कि भवानीपुर में मतगणना के दौरान भारी गड़बड़ी हुई है. इसे वह कतई स्वीकार नहीं करेंगी.
#WATCH | West Bengal CM & TMC chairperson Mamata Banerjee says, "From 3 pm onwards, they have been beating us. I was hit. CCTV was switched off. None of our agents was allowed inside (the counting centre). The DO assured me our agents would be allowed, but after that, he was not… pic.twitter.com/vzZQvjqLOV
— ANI (@ANI) May 4, 2026Also Read
तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी की इस जीत को सिरे से खारिज किया है. उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भगवा दल ने 100 से अधिक विधानसभा सीटों पर खुलेआम लूट मचाई है. मुख्यमंत्री ने इस नतीजे को एक अनैतिक जीत करार दिया है.
ममता बनर्जी का गुस्सा सिर्फ भाजपा तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उन्होंने चुनाव आयोग को भी कटघरे में खड़ा कर दिया. उन्होंने चुनाव आयोग को भाजपा का आयोग बताते हुए आरोप लगाया कि उसने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के इशारों पर काम किया है. ममता के अनुसार, आयोग ने केंद्रीय बलों के साथ मिलकर जो कुछ किया, वह पूरी तरह गैर-कानूनी है. उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत तुरंत सीओ और मनोज अग्रवाल से की गई थी, लेकिन किसी ने कोई भी उचित कार्रवाई नहीं की.
ममता बनर्जी ने कहा कि अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं को यह संदेश दिया है कि वे इस अनैतिक जीत के सामने बिल्कुल नहीं झुकेंगी. उन्होंने आत्मविश्वास के साथ ऐलान किया है कि उनकी पार्टी इस हार से निराश होने वाली नहीं है. वे एक जोरदार और मजबूत वापसी करेंगी.