असम की राजनीति में एक बार फिर से हलचल तेज हो गई है. असम में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने राज्य के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद गहरे विवाद ने जन्म लिया. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा द्वारा मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और उनके परिवार पर लगाए गंभीर आरोपों को लेकर तीखे राजनीतिक विवाद चल रहे हैं.
इसी दौरान अब भाजपा नेता ने कहा कि राज्य पुलिस उन्हें ढूंढ निकालेगी और चाहे वे कितनी भी गहरी खाई में क्यों न छिप जाएं, उन्हें बाहर निकाल लाएगी. मुख्यमंत्री की ये टिप्पणी तब सामने आई जब असम पुलिस की एक टीम आज सुबह खेड़ा आवास पर पहुंची , लेकिन वे वहां मौजूद नहीं थे.
रविवार को खेरा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री की पत्नी रिनिकी भुयान सरमा के पास कई पासपोर्ट हैं और विदेशों में उनकी संपत्तियां भी हैं. जिनका उल्लेख मुख्यमंत्री के चुनावी शपथ पत्र में नहीं किया गया था. इस पर सरमा ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए दावा किया कि उन्हें निशाना बनाने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे दस्तावेज पाकिस्तानी सोशल मीडिया से लिए गए हैं.
सीएण सरमा ने दावा किया कि खेरा ने अपने आरोपों से जुड़े एक मामले में राज्य पुलिस को उसे गिरफ्तार करने की चुनौती दी और उसके बाद वह हैदराबाद भाग गए. इससे पहले असम पुलिस की एक टीम पूछताछ के लिए खेड़ा के दिल्ली स्थित आवास पर गई थी.
शर्मा ने कहा कि, 'मुझे नहीं पता कि वे क्यों गए थे, क्योंकि वह कल ही भाग गए थे. कल तक खेड़ा कह रहे थे कि 'मुझे गिरफ्तार करो' और अब जब पुलिस उसके घर पहुंची, तो वे भाग गया.'
कांग्रेस नेता के घर के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए असम पुलिस के डीसीपी देबोजित नाथ ने कहा कि खेड़ा अपने आवास पर नहीं मिले. हालांकि, उन्होंने पुष्टि की कि तलाशी ली गई और कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जब्त किए गए.
इसके साथ ही कुछ 'आपत्तिजनक सामग्री' भी मिली है, लेकिन इस स्तर पर जानकारी का खुलासा नहीं किया जा सकता है. पुलिस उपायुक्त ने कहा कि कांग्रेस नेता का फिलहाल पता नहीं चल पाया है, लेकिन उन्हें ढूंढ निकाला जाएगा.