menu-icon
India Daily

'चीन में प्लास्टिक के साथ खाना खाने का ट्रैंड वायरल, वीडियो देखकर आ जाएगी घिन; करनें लगेंगे उल्टी

'प्लास्टिक-खाने वाले आहार में', लोग अपने मुंह में प्लास्टिक रैप रखकर खाना चबाते हैं, फिर उसे थूक देते हैं, जिससे माना जाता है कि भूख कम होती है और वजन कम करने में मदद मिलती है.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
'चीन में प्लास्टिक के साथ खाना खाने का ट्रैंड वायरल, वीडियो देखकर आ जाएगी घिन; करनें लगेंगे उल्टी
Courtesy: Photo from Video shared on x by @Eng_china5

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर अक्सर कोई ना कोई वीडियो वायरल होता रहता है. आजकल चीन का वजन घटाने वाला तरीका वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि वहां के युवा वजन को कम करने के लिए प्लास्टिक के साथ ही खाना खा रहे हैं. जानकर अजीब लग रहा होगा आपको लेकिन दावा यही किया जा रहा है. इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है. हालांकि हेल्थ एक्सपर्ट ने इसे सेहत के लिए खतरनाक बताया है.

वायरल वीडियो में क्या है?

वीडियो एक मिनट एक सेकेंड की है. वीडियो में कई युवाओं का खाना खाते हुए छोटे-छोटे क्लीप हैं. अजीब बात ये है कि वो खाना खा नहीं रहे हैं वो सिर्फ चबा रहे हैं और बाहर फेक रहे हैं. वीडियो में दिख रहे युवा सबसे पहले अपने मुंह के अंदर प्लास्टिक रखते हुए दिख रहे हैं. फिर एक हाथ से खाना को मुंह के अंदर डाल रहे हैं. इसके बाद उसे चबा रहे हैं प्लास्टिक के साथ ही. चबाने के बाद प्लास्टिक के साथ ही खाना को निकाल कर फेक देते हैं.

स्वास्थ्य विशेषज्ञों की राय

स्वास्थ्य विशेषज्ञ ने इस वीडियो के वायरल होने पर अपनी राय दी है. उन्होनें इसे गलत बताया है. इससे मेंटल हेल्थ पर असर पड़ता है. लोग अपनी ही बॉडी को लेकर नेगेटिव सोचने लगेंगे. इससे टेंशन और बढ़ेगी. कैलोरी बढ़ने के डर से अगर आप बार-बार ऐसा करते हैं तो आप एक गंभीर ईटिंग डिसऑर्डर के शिकार हो सकते हैं.

लोगों के कमेंट

इस वीडियो के वायरल होते ही लोग जमकर अपनी राय दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा 'मैंने कभी किसी देश को इतना पतला रहने के प्रति जुनूनी नहीं देखा, चीन और कोरिया ने तो इसे एक बिल्कुल नए, हास्यास्पद स्तर पर पहुंचा दिया है'. एक ने लिखा ' मैंने चीन और कोरिया जैसा कोई देश नहीं देखा जो मोटापे के इतने खिलाफ हो। यह सच में बहुत मज़ेदार है.' एक ने तो लिखा कि 'तो क्या हम अब भूख मिटा रहे हैं या सिर्फ़ फैशन के हिसाब से भूखे मर रहे हैं?'

Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारी वायरल हो रहे वीडियो पर आधारित है.  theindiadaily.com  इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.