दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट इलाके में एक खतरनाक स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. वीडियो में एक युवक बिना नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल चलाते हुए ट्रैफिक के बीच नजर आया. क्लिप में वह चलते वाहनों और एक डीटीसी बस के दरवाजे अचानक खोलता दिखाई देता है. इस हरकत से यात्रियों और सड़क पर मौजूद अन्य लोगों की जान खतरे में पड़ गई.
वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए न्यू उस्मानपुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया. दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जांच शुरू कर दी थी. पुलिस टीम ने वायरल क्लिप का विश्लेषण किया और इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले.
जांच के दौरान आरोपी की पहचान खजूरी खास निवासी तुषार पुनिया के रूप में हुई. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है. जांच में सामने आया कि पहचान छिपाने के लिए बाइक से रजिस्ट्रेशन प्लेट हटा दी गई थी. वीडियो में युवक को तेज रफ्तार में ट्रैफिक के बीच बाइक चलाते और अचानक गाड़ियों के दरवाजे खोलते देखा गया. पुलिस का कहना है कि इस तरह की हरकत गंभीर हादसे को जन्म दे सकती है. मामले की आगे भी जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या आरोपी पहले भी ऐसे मामलों में शामिल रहा है.
🔶 सड़क नियमों को ताक पर रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई।
🔸 वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए थाना न्यू उस्मानपुर ने न्याय संहिता की धारा 281 और MV एक्ट के तहत स्टंटबाजों के खिलाफ कसा सिकंजा। #DPUpdates#ViralVideo pic.twitter.com/FociYbmmve— Delhi Police (@DelhiPolice) February 17, 2026Also Read
दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने के लिए कानून और सुरक्षा नियमों की अनदेखी न करें. कुछ सेकंड की प्रसिद्धि किसी की भी जान से ज्यादा कीमती नहीं होती. इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर इस मामले को पूरी तरह से लोगों के सामने रखा है और दिखाया है कि कैसे उन्होंने इन बदमाश बाइकरों को गिरफ्तार कर लिया है.