menu-icon
India Daily

IIT मंडी से ग्रेजुएट को कैंपस प्लेसमेंट के जरिए जापान में मिली नौकरी, सैलरी जानकर उड़ जाएंगे होश, देखें वीडियो

टेक सेक्टर के हालातों पर बात करते हुए पार्श्व जैन ने बताया कि अभी हर तरफ एआई का बोलबाला है. उन्होंने विदेश में नौकरी पाने के इच्छुक लोगों को भी टिप्स दिए.

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
IIT मंडी से ग्रेजुएट को कैंपस प्लेसमेंट के जरिए जापान में मिली नौकरी, सैलरी जानकर उड़ जाएंगे होश, देखें वीडियो
Courtesy: tech_minds_japan

आईआईटी मंडी से ग्रेजुएट करने वाले शख्स ने अपनी सैलरी बताकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है. पार्श्व जैन ने बताता कि वह साला 35-38 लाख रुपए कमाते हैं और जापान में मशीन लर्निंग इंजीनियर के तौर पर काम करते हैं. 

‘Tech Minds Japan’ नामक इंस्टाग्राम पेज पर पार्श्व जैन ने मशीन लर्निंग में खुद को आईटी प्रोफेशनल बताया और अपने करियर और इंडस्ट्री ट्रेंड्स के बारे में बताते हुए उन लोगों को टिप्स दिए जो विदेश में नौकरी करना चाहते हैं. अपनी सैलरी के बारे में बताते हुए पार्श्व ने बताया कि आईआईटी मंडी से ग्रेजुएट करने के दौरान कॉलेज प्लेसमेंट के जरिए उन्हें यह नौकरी मिली.

टेक सेक्टर के क्या हैं हाल

टेक सेक्टर के हालातों पर बात करते हुए जैन ने बताया कि अभी हर तरफ एआई का बोलबाला है. मुझे ऐसा लगता है कि हार्डवेयर की ओर रुझान बढ़ रहा है क्योंकि इसके लिए पर्याप्त बुनियादी ढांचा उपलब्ध नहीं हैं.

जापान में करियर बनाने के इच्छुक लोगों को दी सलाह

जैन ने जापान में करियर बनाने के इच्छुक लोगों को भी टिप्स दी. उन्होंने कहा कि ग्रेजुएट होने के बाद नौकरी पाना चुनौतीपूर्ण हो सकता है लेकिन अनुभव के साथ अवसर बेहतर होते जाते हैं. उन्होंने कहा कि जापान में मिडिल और हाई पोस्ट की नौकरी पाने के लिए आपको जैक यानी सिफारिश की जरूरत पड़ेगी. उन्होंने बताया कि जापान में कई कंपनियां वीजा स्पॉन्सरशिप और स्थानंतरण की सुविधा देती हैं और विदेशों से लोगों को नौकरी पर रखती हैं.

क्या जापान में नौकरी करने के लिए जापानी भाषा जरूरी

जैन से जब पूछा गया कि क्या जापान में नौकरी करने के लिए जापानी भाषा आना जरूरी है? इस पर उन्होंने कहा कि यह जरूरी तो नहीं है लेकिन इससे नौकरी पाना आसान हो जाता है. पार्श्व जैन की लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, वह इस समय टोक्यो आधारित  Rakuten कंपनी में काम साल 2024 से बतौर मशीन लर्निंग एसोसिएट इंजीनियर के तौर पर काम करते हैं.