Man Doing Pushup On Bike: आजकल लोग सोशल मीडिया पर फेमस होने और व्यूज पाने के लिए लोग कुछ भी करते हैं. कई लोग अपनी जान की बिना फिक्र किए खतरनाक तरीके से वीडियो बनाते हैं. सोशल मीडिया पर कई लोग आग से खेलते हुए दिखाई देते हैं तो कुछ बाइक पर खतरनाक स्टंट कर रहे होते हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस क्लिप में एक शख्स बाइक चलाते हुए स्टंट करते हुए दिखाई दे रहा है.
इस वीडियो को शख्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @niraj_yadav_2512 पर शेयर किया है. इंस्टा bio के मुताबिक शख्स का नाम नीरज यादव है. वह बाइक स्टंट की रील आए दिन अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करता रहता है.
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स तेज रफ्तार में सड़क पर बाइक चला रहा होता है. बाइक चलाते हुए वह push-up मारने लग जाता है. क्लिप में अच्छे से दिख रहा है कि युवक बिना डरे स्टंट कर रहा है. युवक का वीडियो उसके बराबर चल रही गाड़ी पर बैठा व्यक्ति रिकॉर्ड कर रहा होते है. इस रील में शख्स ने बाइक की नंबर प्लेट तर हटा रखी है. सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो देखने के बाद शख्स को जमकर सुना रहे हैं.
इस रील पर अब तक 12k से ज्यादा लाइक आ चुके हैं. यूजर्स अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "ऐसा क्यों करते हो आप सब, अपना नहीं अपने मां-बाप के बारे में सोचो". दूसरे यूजर ने लिखा, "जिंदगी अनमोल है धीरे चलाओ". तीसरे यूजर ने कमेंट किया, "अच्छा सटंट है लेकिन लोगों के लिए यह अच्छा उदाहरण नहीं है, हेलमेट नहीं और पब्लिक रोड है. काफी खतरनाक है."