उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर साबित किया कि सरकार जनता की सेवा में कितनी गंभीर है. अपने आधिकारिक एक्स एक्स हैंडल पर उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1905 की बेहतरीन व्यवस्था की तारीफ की. धामी ने लिखा कि उनकी सरकार ने इस हेल्पलाइन के माध्यम से आम नागरिकों की शिकायतों को तुरंत और पारदर्शी तरीके से निपटाने की मजबूत व्यवस्था बनाई है. इससे शासन-प्रशासन में जवाबदेही, पारदर्शिता और जनविश्वास में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है.
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1905 अब उत्तराखंडवासियों के लिए उम्मीद की किरण बन गई है. चाहे वह बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य या किसी अन्य विभाग से जुड़ी शिकायत हो, इस हेल्पलाइन पर दर्ज होने के बाद मामलों का तेजी से निस्तारण किया जा रहा है. इससे आम आदमी को बार-बार दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं.
हमारी सरकार ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1905 के माध्यम से आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु एक प्रभावी व्यवस्था विकसित की है। इसके माध्यम से नागरिकों की शिकायतों का त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण किया जा रहा है, जिससे शासन-प्रशासन में जवाबदेही, पारदर्शिता तथा जनविश्वास को बढ़ावा मिला… pic.twitter.com/fY8yIEyTbm
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) June 17, 2026
धामी सरकार का मानना है कि हेल्पलाइन 1905 ने शासन को और अधिक जवाबदेह बनाया है. हर शिकायत का रिकॉर्ड रखा जा रहा है और उसकी प्रगति भी पारदर्शी तरीके से ट्रैक की जा सकती है. इससे न सिर्फ भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है बल्कि प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यशैली में भी सुधार आया है.
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि इस व्यवस्था से जनता का शासन पर विश्वास बढ़ा है. लोग अब अपनी छोटी-बड़ी समस्याओं को आसानी से उठा पा रहे हैं और उन्हें उचित समय में समाधान भी मिल रहा है. यह व्यवस्था सरकार और जनता के बीच पुल का काम कर रही है.
पुष्कर सिंह धामी की सरकार लगातार ऐसी पहल कर रही है जो सीधे जनता की जिंदगी को बेहतर बनाए. हेल्पलाइन 1905 इसी सोच का नतीजा है. उम्मीद है कि आने वाले समय में और ज्यादा विभागों को इससे जोड़कर इसकी पहुंच और प्रभाव को बढ़ाया जाएगा.