menu-icon
India Daily

आत्मनिर्भर भारत: रक्षा क्षेत्र में मेक इन इंडिया का असर, स्वदेशी तकनीक सेनाएं हुईं मजबूत

भारत की मिसाइल क्षमता आज दुनिया देख रही है. ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल और आकाश मिसाइल सिस्टम जैसी स्वदेशी प्रौद्योगिकियां हमारी सेना को अचूक मारक क्षमता दे रही हैं. इन हथियारों से दुश्मन को सही समय पर मुंहतोड़ जवाब मिलता है. आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति अब पूरी तरह आक्रामक हो गई है.

antima
Edited By: Antima Pal
आत्मनिर्भर भारत: रक्षा क्षेत्र में मेक इन इंडिया का असर, स्वदेशी तकनीक सेनाएं हुईं मजबूत
Courtesy: Pinterest

उत्तराखंड: पिछले 12 वर्षों में भारत ने रक्षा क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है. अब सीमा पर सेनाएं पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हैं, जिससे देश के अंदर लोकतंत्र भी और मजबूत हो रहा है. प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर भारत के सपने को रक्षा क्षेत्र में साकार कर रहा है.

आत्मनिर्भरता और शौर्य की नई कहानी

एक दशक पहले की तुलना में रक्षा बजट को करीब 3.2 गुना बढ़ाया गया है. साथ ही रक्षा उत्पादन भी 3.3 गुना बढ़ गया है. इसकी वजह से हम अब विदेशों पर कम निर्भर रहकर अपनी जरूरतें खुद पूरी कर रहे हैं. स्वदेशी तकनीक और मेक इन इंडिया अभियान ने रक्षा क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है.

भारत की मिसाइल क्षमता आज दुनिया देख रही है. ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल और आकाश मिसाइल सिस्टम जैसी स्वदेशी प्रौद्योगिकियां हमारी सेना को अचूक मारक क्षमता दे रही हैं. इन हथियारों से दुश्मन को सही समय पर मुंहतोड़ जवाब मिलता है. आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति अब पूरी तरह आक्रामक हो गई है. 

भारतीय सेना ने कई आतंकी ठिकानों को नष्ट किया

सीमा पार से आने वाली चुनौतियों का सामना करते हुए भारतीय सेना ने कई आतंकी ठिकानों को नष्ट किया है. खासकर 9 प्रमुख आतंकी कैंपों को ध्वस्त करने की कार्रवाई ने दुश्मनों को साफ संदेश दिया कि भारत अब चुप नहीं रहेगा. 'घर में घुसकर मारने' की रणनीति ने पूरे विश्व में नया उदाहरण पेश किया है.

80 से ज्यादा देश भारतीय रक्षा उपकरण खरीद रहे

रक्षा निर्यात के क्षेत्र में भी भारत ने कीर्तिमान स्थापित किए हैं. आज 80 से ज्यादा देश भारतीय रक्षा उपकरण खरीद रहे हैं. इससे न सिर्फ देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है, बल्कि भारत वैश्विक रक्षा बाजार में एक विश्वसनीय भागीदार के रूप में उभरा है. ये उपलब्धियां सिर्फ आंकड़ों तक सीमित नहीं हैं. ये लाखों जवानों के परिश्रम, वैज्ञानिकों की मेहनत और सरकार की दूरदर्शी नीतियों का नतीजा हैं.

डीआरडीओ, भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के समन्वय ने भारत को मजबूत बनाया है. 12 वर्षों में 'सुरक्षित भारत' का सपना साकार हो रहा है. सेवा और समर्पण की भावना के साथ देश विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है. आत्मनिर्भर भारत अब सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि हकीकत बन चुका है. नया भारत शौर्य और सामर्थ्य की नई गाथा लिख रहा है.