menu-icon
India Daily

'दरोगा जी आपने भी हेलमेट नहीं लगाया...', चालान काटने पर भड़क गया युवक, वायरल हो गया वीडियो

VIral Video: उत्तर प्रदेश के दरोगा जी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में शख्स दरोगा जी से पूछ रहा है कि आपका हेलमेट कहां है? अब आप भी अपना चालान काटिए. लेकिन शख्स की इस बात पर दरोगा जी कोई रिप्लाई नहीं करते हैं. उनके साथ एक महिला दरोगा भी मौजूद थीं. इस पूरे मामले का वीडियो अभ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कुछ लोगों ने कमेंट में कहा पुलिस को भी नियम कानून का पालन करना चाहिए.

India Daily Live
'दरोगा जी आपने भी हेलमेट नहीं लगाया...', चालान काटने पर भड़क गया युवक, वायरल हो गया वीडियो
Courtesy: Social Media

VIral Video:  सोशल मीडिया उत्तर प्रदेश पुलिस के एक दरोगा जी का वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दरोगा जी बाइक पर बैठे हैं. उन्होंने हेलमेट नहीं लगा रखा है. उनके साथ एक महिला दरोगा भी है. कुछ लोग उन्हें रोककर पूछ रहे हैं कि दरोगा जी आपका हेलमेट कहां गया? दरअसल, दरोगा जी ने हेलमेट न लगाने पर एक युवक का चालान काटा था. उसी युवक ने दरोगा जी को बिना हेलमेट के पकड़ तो दरोगा जी देखते रह गए. 

ये वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 40 सेकेंड के इस वीडियो में दरोगा जी कुछ बोल ही नहीं पाते.

बिना हेलमेट के दरोगा जी का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर @ShriramDwivedi5 के यूजर हैंडल से इस वीडियो को शेयर किया गया है. इस वीडियो में लिखे गए कैप्शन के यह मामला उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले का है.

शुएब त्यागी नाम के शख्स के अनुसार गुरुवार को वह इंद्रपुरी इलाके में था. उसकी बाइक सड़क के किनारे खड़ी थी. इस दौरान एक दरोगा जी आते हैं और 23 हजार रुपये का चालान काट देते हैं. इसके बाद दरोगा जी से उनकी बहस हुई.

बिना बोले ही चले गए दरोगा जी

इस दौरान शख्स ने मोबाइल निकालकर वीडियो बनाना शुरू कर दिया. शख्स ने दरोगा जी कहा कि आपने भी हेलमेट नहीं लगाया है आप अपना भी चालान काटिए तो दरोगा जी ने कुछ नहीं बोला. उनके साथ एक महिला दरोगा भी थी. दरोगा जी महिला ड्राइवर को अपनी बाइक में बैठाकर चले गए.