Robot Commits Suicide: लोगों के सुसाइड करने की तो कई खबरें आपने सुनी होंगी लेकिन आज एक ऐसी खबर हम आपको बता रहे हैं जो सुनकर आप सन्न रह जाएंगे. जहां एक तरफ लोग डिप्रेशन या एंगजाइटी में जाकर खुद की जान ले रहे हैं. वहीं, दूसरी तरफ दक्षिण कोरिया के एक सिविल सर्वेंट रोबोट ने आत्महत्या कर ली है. इस मामले को लेकर अधिकारियों का कहना है कि उसने सीढ़ियों से नीचे गिरकर आत्महत्या कर ली. हालांकि, इसके कारण का पता नहीं चल पाया है.
डेली मेल के अनुसार, गुमी सिटी काउंसिल ने कहा कि रोबोट दो मीटर ऊंची सीढ़ी से गिरने के बाद डिएक्टिव हो गया था. इस घटना को लेकर शहर के लोग काफी सकते में है क्योंकि यह अपने जैसा पहला मामला है और काफी शौकिंग भी है. जिन लोगों ने इस घटना को देखना उनका कहना है कि इस घटना से पहले रोबोट एक जगह पर ऐसे घूम रहा था जैसे वहां कुछ हो. हालांकि, वो सीढ़ी से क्यों गिरा इसकी जानकारी नहीं मिल पाई हेै.
अधिकारी ने कहा, ‘रोबोट के हिस्से इक्ट्ठा किए गए और उन्हें कंपनी के पास एनालिसिस के लिए भेज दिया गया है.’ रिपोर्ट के अनुसार, रोबोट डेली डॉक्यूमेंट डिलीवरी, सिटी प्रमोशन आदि जैसे काम करता था. अधिकारी ने कहा, "यह आधिकारिक तौर पर सिटी हॉल का एक हिस्सा था, हम में से एक था. इस रोबोट ने काफी मेहनत से काम किया था.’
🚨 The world records the first case of robot suicide.
— Tom Valentino (@TomValentinoo) June 28, 2024
South Korea 🇰🇷
An investigation has started into a robot 'suicide.' The robot was seen idle at the bottom of some stairs, and later, witnesses saw it spinning on top of a building before falling off.
The robot worked in a… pic.twitter.com/aAmyRmgYSo
बता दें कि यह इस तरह से इस्तेमाल किया जाने वाला पहला रोबोट था और अक्टूबर 2023 में इसे नियुक्त किया गया था. अब लोग इस बारे में सोच रहे हैं कि क्या इस रोबोट पर काम का बोझ बहुत ज्यादा था. इस मामले के वायरल होने के बाद कई लोग इसे लेकर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है, "मैं प्रार्थना करता हूं कि स्क्रैप मेटल शांति से रहे."
यह रोबोट कैलिफोर्निया स्थित स्टार्टअप बेयर रोबोटिक्स ने बनाया था और इसका अपना इम्प्लॉयमेंट कार्ड था. यह सुबह 9 जे से शाम 4 बजे तक काम करता था. दूसरे रोबोट केवल एक ही मंजिल का इस्तेमाल करते थे लेकिन यह रोबोट लिफ्ट के जरिए बाकी मंजिलों पर भी काम करता था.
इस घटना को लेकर लोगों के मन में सवाल है कि क्या उस रोबोट पर काम का बोझ इतना ज्यादा होगा कि उसने आत्महत्या कर ली. यह कितना खतरनाक हो सकता है कि एक मशीन भी ऐसा कर सकते हैं. बता दें कि इससे पहले भी एक सिक्योरिटी रोबोट ने वाशिंगटन डीसी में वॉटर फाउंटेन में डूबकर आत्महत्या कर ली थी. हालांकि, बाद में पता चला कि यह दुर्घटना रोबोट के एक ढीली ईंट के चलते फिसलने से हुई है. नए मामले के बारे में फिलहाल कुछ पता नहीं चला है लेकिन हो सकता है कि इसके सिस्टम में कुछ एरर आ गया हो या फिर वो सीढ़ी का कोना भांप ही न पाया है. जब तक मामले की जांच पूरी नहीं हो जाती है तब तक कुछ नहीं कहा जा सकता है.