Bike Accident Viral Video: इंस्टाग्राम पर एक वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है जिसमें बाइक पर बैठी एक लड़की हादसे का शिकार हो गई. वीडियो को देखकर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि आसमानी रंग की टी-शर्ट पहना युवक बाइक चला रहा है और पीछे साड़ी पहनी लड़की बैठी है.
लड़की की साड़ी का पल्लू सड़क पर लटक रहा था. पीछे से आ रहे बाइकसवार युवक ने इशारे से लड़की को आगाह किया, लेकिन लड़की ने उसकी चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया और अजीबोगरीब मुंह बनाकर प्रतिक्रिया दी. कुछ ही सेकंड बाद साड़ी का पल्लू बाइक में फंस गया और लड़की धड़ाम से नीचे गिर गई.
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. इसे अब तक 1,29,000 से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और करीब 1,420 यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया दी है. वीडियो पर ओवरलैप टेक्स्ट में 'Satisfaction' लिखा गया है.
सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर प्रतिक्रियाएं दी. एक यूजर ने लिखा, 'जब तक हादसा न हो जाए तब तक लड़कियों को समझ नहीं आता.' दूसरे ने कहा, 'वो यही डिजर्व करती थी.' एक अन्य ने लिखा, 'अच्छा हुआ, खुद को हीरोइन समझ रही थीं.' वहीं कुछ यूजर्स ने इसे मजाकिया लहजे में ‘अचानक हमला’ भी बताया. हालांकि कई लोगों ने इस वीडियो को प्री-प्लान्ड यानी प्रायोजित कंटेंट करार दिया है. उनका कहना है कि यह सिर्फ व्यूज और वायरलिटी के लिए बनाया गया होगा. बावजूद इसके लोगों की प्रतिक्रियाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं.