IPL 2026 का आखिरी मुकाबला 31 मई यानी रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया. रजत पाटीदार की कप्तानी में RCB मैच जीत गई, इसी के साथ आरसीबी लगातार दूसरी बार आईपीएल विजेता रही. लेकिन इस बार IPL के दौरान सबसे ज्यादा सूर्खियों 15 साल के वैभव सूर्यवंशी रहें.
फाइनल मैच के बाद अवॉर्ड समारोह के दौरान भारत के पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री ने सूर्यवंशी को मंच पर बुलाया. इस दौरान पूर्व क्रिकेटर शास्त्री ने वैभव की आक्रामक बल्लेबाजी की खूब तारीफ की और फिर एक अनोखा सवाल पूछ दिया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
बता दें कि वैभव सूर्यवंशी को 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', 'ऑरेंज कैप', 'सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन', 'इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन' और 'सबसे ज्यादा छक्के' लगाने वाले खिलाड़ी के अवॉर्ड से नवाजा गया. अवॉर्ड मिलने के बाद वैभव के चेहरे पर खुशी नजर आ रही थी, तभी शास्त्री ने वैभव से पूछा कि आप रोज कितना दूध पीते हो? जिसपर सूर्यवंशी मुस्कुराते हुए कहते हैं कि मैं अब दूध नहीं पीता. उन दोनों की छोटी सी बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. लोग शास्त्री की जिज्ञासा और सूर्यवंशी का सीधा-सरल जवाब की तारीफ कर रहे हैं.
Funny conversations between Ravi Shastri and Vaibhav Suryavanshi 😂✨ pic.twitter.com/FmY2TpPr5g
— Shin Kohli (@Shinkohli) May 31, 2026
बता दें कि इस साल वैभव ने कई खास रिकॉर्ड बनाएं है, जिसकी चर्चा न केवल भारत में बल्कि पूरे विश्व में हो रही है. वैभव सूर्यवंशी अब IPL इतिहास के सबसे कम उम्र के ऑरेंज कैप विजेता बन गए हैं. उन्होंने यह उपलब्धि महज 15 साल और 65 दिन की उम्र में हासिल की. इससे पहले यह रिकॉर्ड गुजरात टाइटन्स के साई सुदर्शन के नाम था. इसके अलावा सूर्यवंशी ने इस सीजन में 72 छक्के लगाकर नया रिकॉर्ड बनाया है. इससे पहले क्रिस गेल के 59 छक्कों के साथ टॉप पर थे, सूर्यवंशी ने लंबे समय से चले आ रहे रिकॉर्ड को पार कर नया बेंचमार्क स्थापित किया है. क्रिकेट जानकार वैभव को भविष्य का एक बड़ा सितारा मान रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी उनकी फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई है.