Viral News: अमेरिका की जुड़वां बहनें एबी हेंसल और ब्रिटनी हेंसल फिर से चर्चा में हैं. दोनों का शरीर एक है मगर सर अलग-अगल है. दोनों के दिल और दिमाग भी अलग हैं. सोच भी एक नहीं है. हाल ही खबर आई है कि एबी ने एक पूर्व सैनिक और नर्स जोश बाउलिंग से शादी कर ली है. जबकि ब्रिटनी सिंगल है उसने शादी नहीं की है. दोनों बहनों की उम्र 34 साल है.
रिपोर्ट के अनुसार एबी ने शादी 2021 में ही कर ली थी. अब जाकर इसकी जानकारी सामने आई है. जब ये खबर आ गई तो लोगों ने भी इसे लेकर अपनी टिप्पणी की है. लोगों ने ब्रिटनी की मेंटल हेल्थ को लेकर भी चिंता जताई. सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि उसका दिल और भवनाएं अलग हैं, तो बहन की शादी के बाद उसे कैसा लग रहा होगा? क्योंकि शरीर तो दोनों का एक ही है. इनके कमर से नीचे के सभी अंग एक हैं.
इनके इंटेस्टाइन, ब्लैडर और रिप्रोडक्टिव ऑर्गन सेम हैं. हालांकि सिर दो हैं. इन बहनों ने अपनी जिंदगी अमेरिकी नेटवर्क टीएलसी पर सीरीज के जरिए दिखाई थी. जिसे दुनिया भर के लोगों ने देखा.
Conjoined Twins Abby and Brittany Hensel get married. pic.twitter.com/kSi61Jd3t6
— UNIVERSAL FEEDS (@UNIVERSE_FEEDS) March 30, 2024
इन बहनों का जन्म 7 मार्च 1990 में अमेरिका के मिनेसोटा में हुआ था. मां पेशे से एक नर्स हैं, जबकि पिता माइक कार्पेंटर हैं. दो सिर वाले इंसान का पैदा होना काफी रेयर है. लेकिन इनका जन्म हुआ तो डॉक्टर ने कहा कि हम सर्जरी कर के इन्हें अलग करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन इसमें रिस्क हैं. किसी एक की मौत का खतरा था. इनके पिता माइक ने 2001 में टाइम मैगजीन को दिए इंटरव्यू में कहा था, 'कैसे दोनों में से एक का चुनाव करते?' तब इन्होंने सर्जरी न कराने का फैसला लिया.
दोनों बहने ग्रामीण इलाके में रही और वहीं बड़ी हुईं. बड़ा होते हुए दोनों दौड़ने खेलने और तैरने लगी. एबी ने एक ने कहा था कि हमने कभी अलग होने की इच्छा जाहिर नहीं की क्योंकि हम फिर वो सब चीजें नहीं कर पाते, जो अभी कर रहे हैं. जैसे सॉफ्टबॉल खोलना, दौड़ना. कई बार दोनों बहनें एक साथ बोलने लगती हैं. इनका एक छोटा भाई डकोता और छोटी बहन मॉर्गन है.
दोनों की पसंद-नापसंद अगल
कई मौकों पर दोनों कह चुकी हैं कि हम अगल-अगल हैं. एबी को ऑरेंज जूस पसंद है, लेकिन ब्रिटनी को दूध पीना पसंद है. ये दोनों बहनें साल 1996 में The Oprah Winfrey Show में आई थीं. तब ये 6 साल की थीं. दोनों बहनें पूरे देश में वायरल हो गईं. दोनों की जिंदगी पर कई डॉक्यूमेंट्री बन चुकी है.