भावनगर: गुजरात के भावनगर जिले में रविवार सुबह एक डरावना हादसा हो गया. एक शेर ने पशुपालक पर हमला कर दिया. 55 वर्षीय कलूभाई परमार अपने घर के पास गायों को चारा डालने गए थे, तभी अचानक शेर ने उस व्यक्ति पर झपट्टा मारा. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है.
वीडियो में दिख रहा है कि शेर व्यक्ति को जमीन पर दबाए हुए है. शेर उसके पैर पर पंजा जमाए हुए है और हाथ को मुंह में दबाए हुए है. आसपास के गांव वाले शेर को भगाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन शेर व्यक्ति को छोड़ने को तैयार नहीं है. व्यक्ति खून से लथपथ हो चुका था. यहां देखें वीडियो-
LION ATTACKS ON ANIMAL CARE TAKER 🚨
A lioness attacked a Maldhari family near Palitana in Gujarat's Bhavnagar district.
- Lion trapped the guy for 30 minutes😨
- Look at the guy how he consoles Lion by Touching his head 😭
- After being rescued and rushed to a hospital for… pic.twitter.com/gWYDg9AYkX— Jeet (@JeetN25) July 6, 2026Also Read
करीब 30 मिनट बाद शेर ने व्यक्ति को छोड़ा. फिर वह पास बंधी गाय की तरफ बढ़ गया. गांव वालों ने तुरंत व्यक्ति को बचाया और पालिटाना सरकारी अस्पताल ले गए. वहां उसका इलाज चल रहा है. परिवार और स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि वन विभाग को तुरंत सूचना दी गई थी, लेकिन अधिकारी समय पर नहीं पहुंचे. उन्होंने क्षेत्र में मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है.
वन विभाग के अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं. क्षेत्र में शेरों की आवाजाही बढ़ी हुई है. स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि जंगली इलाकों में सावधानी बरतें.