menu-icon
India Daily

लाइव मैच के दौरान अचानक गिर पड़ा प्लेयर, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत; Video Viral

जम्मू-कश्मीर के भलेसा में चल रही भलेसा चेनाब प्रीमियर लीग (BCPL) के एक मैच के दौरान एक दुखद घटना घटी. मैच खेल रहे एक युवा खिलाड़ी मैदान पर अचानक गिर गए. यहां देखें वायरल वीडियो…

Shilpa Shrivastava
लाइव मैच के दौरान अचानक गिर पड़ा प्लेयर, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत; Video Viral
Courtesy: X (@Dubeyjilive)

भलेसा: जम्मू-कश्मीर के भलेसा में चल रही भलेसा चेनाब प्रीमियर लीग (BCPL) के एक मैच के दौरान एक दुखद घटना घटी. मैच खेल रहे एक युवा खिलाड़ी मैदान पर अचानक गिर गए और अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई. बता दें कि मृतक खिलाड़ी का नाम सुहैल बताया गया है. वे बदशाह 11 भलेसा की टीम से खेल रहे थे और Y.C.C. जिमखाना किश्तवाड़ के खिलाफ मैच में गेंदबाजी कर रहे थे.

सुहैल ने अपना दूसरा ओवर पूरा किया. उसके बाद वे फील्डिंग पोजीशन की तरफ जा रहे थे. फिर वो जूते के फीते बांधने के लिए रुक गए. जैसे ही वो उठे, वे असहज महसूस करने लगे. वे लड़खड़ाए और कुछ कदम चलने की कोशिश की, लेकिन अचानक मैदान पर गिर पड़े. यहां देखें वायरल वीडियो- 

अस्पताल पहुंचने से पहले ही मृत्त घोषित:

टीम के साथी खिलाड़ी और स्टाफ तुरंत उनकी मदद के लिए दौड़े. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. बता दें कि मैच का लाइव प्रसारण भी चल रहा था, जिसमें एक ऑटोरिक्शा को मैदान के अंदर आते देखा गया. हालांकि, अस्पताल पहुंचते-पहुंचते डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

मैच में सुहैल का प्रदर्शन:

इस दुखद घटना से पहले सुहैल ने अपनी टीम के लिए शानदार गेंदबाजी की थी. राइट हैंड गेंदबाज सुहैल ने सिर्फ 2 ओवर में 2 विकेट लिए और 8 रन दिए. उनकी टीम 147 रनों का टारगेट डिफेंड कर रही थी और 12 ओवर का मैच चल रहा था. सुहैल की गेंदबाजी से टीम अच्छी स्थिति में थी. यह घटना पूरे इलाके और क्रिकेट प्रेमियों के लिए बहुत सदमे वाली है. लोकल क्रिकेट मैच में इस तरह की घटना बेहद दुखद है.