menu-icon
India Daily

आया था खाने की डिलीवरी करने और चुरा लिए जूते, Swiggy के डिलीवरी बॉय की हरकत हो गई वायरल

Delivery Boy Steal Shoes: सोशल मीडिया पर एक डिलीवरी ब्वॉय का वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो को एक्स पर शेयर करते हुए एक यूजर ने दावा किया है कि डिलीवरी ब्वॉय ने उनके दोस्त के जूते चुरा लिए.

India Daily Live
आया था खाने की डिलीवरी करने और चुरा लिए जूते, Swiggy के डिलीवरी बॉय की हरकत हो गई वायरल

Delivery Boy Steal Shoes: सोशल मीडिया पर स्विगी इंस्टामार्ट के डिलीवरी ब्वॉय का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक डिलीवरी ब्वॉय सामान की डिलीवरी करने कस्टमर के घर आता है और घर के बाहर दरवाजे पर रखे जूते को चुरा ले जाता है. इस पूरे घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो जाता है.

सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर इस वीडियो को रोहित अरोड़ा नामक यूजर ने पोस्ट किया है. यूजर ने अपने इस पोस्ट में लिखा, स्विगी की ड्रॉप और पिक अप सेवा. एक डिलीवरी बॉय ने मेरे दोस्त के जूते ले लिए और वे उसका संपर्क भी शेयर नहीं करेंगे. यह घटना 9 अप्रैल की बताई जा रही है. 

वायरल वीडियो में क्या है?

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि स्विगी इंस्टामार्ट का एक डिलीवरी ब्वॉय सीढ़ियों पर चढ़कर एक घर तक पहुंचता है और फिर फ्लैट का डोर बेल बजाता है. इस दौरान उसे घर के दरवाजे के बाहर रखे जूतों को निहारते हुए देखा जाता है. इसी बीच एक महिला घर का दरवाजा खोलती है और वह डिलीवरी ब्वॉय से सामान ले लेती है.

सामान डिलीवर करने के बाद डिलीवरी करने वाला शख्स सीढ़ियां से नीचे उतरता है और फिर रुक जाता है. इस दौरान वह तौलिये में अपनाा सिर पोछता है और फिर इधर उधर देखने के बाद वह एक बार आस्ते आस्ते सीढ़ियों पर चढ़कर ऊपर आता है और अपने पास मौजूद तौलिये में जूते को रखकर वहां से निकल जाता है.

पोस्ट पर स्विगी ने दी प्रतिक्रिया

स्विगी ने यूजर के वीडियो पर जवाब देते हुए कहा कि हाय रोहित, हम अपने डिलीवरी पार्टनर से बेहतर की उम्मीद करते हैं. हम डायरेक्ट मैसेज पर बात करते हैं ताकि हम आपको बेहतर सहायता प्रदान कर सके. इसके जवाब में शख्स ने लिखा कि कम से कम घटना की जिम्मेदारी लें और NIKE के जूते के पैसे वापस करें. वो सस्ते नहीं हैं और इस तरह उन्हें गंवाना ठीक नहीं है.